अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के आयोजन के लिए न्यूज लेटर का हुआ विमोचन।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
एसडीएम पीजी कॉलेज डोईवाला में “भारतीय ज्ञान परंपरा प्रासंगिकता एवं चुनौतियां” पर आधारित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन के लिए न्यूज लेटर का विमोचन हुआ। अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के संयोजक डॉ एस के लाल ने बताया कि आज हमें भारतीय ज्ञान परंपरा की आवश्यकता है जिससे हमारी संस्कृति का संरक्षण एवं संगठन को संरक्षित कर सके जैसा की विरासत में पूर्वजों द्वारा प्राप्त है भारतीय ज्ञान परंपरा अस्थाई प्रथाओं रीति रिवाज और पर्यावरण एवं जैव विविधता पर संतुलन को बनाए रखने पर जोर देती है आई के एस पारंपरिक ज्ञान और प्रथाएं शामिल है जो नवाचार और समस्या समाधान में मदद कर सकती है संस्कृति और परंपरा भारतीयों को अपनी विरासत पर गर्व करने का अवसर प्रदान करती है अस्थाई जीवन प्रथा को बढ़ावा शारीरिक मानसिक आध्यात्मिक विकास शामिल है
होने वाले अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में आने वाले डेलिगेट्स, रिसर्च स्कॉलर छात्र-छात्राएं व प्रतिभागी लाभान्वित होंगे इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डीपी भट्ट प्रोफेसर एन डी शुक्ला, प्रोफेसर नवीन कुमार नैथानी, प्रोफेसर पंकज पांडे, प्रोफेसर इंदिरा जुगारान, डॉ राकेश कुमार भट्ट,डॉ राखी पंचोला अंजली वर्मा व समस्त प्रोफेसर क्लब के मेंबर उपस्थित थे।



