Blog

अक्षय पात्र फाउंडेशन ने विद्यालय रामगढ़ के छात्र- छात्राओं को बाटी शैक्षिक सामग्री।

खबर को सुनें

डोईवाला 1 जुलाई (राजेंद्र वर्मा):
ग्रीष्मावकाश के पश्चात आज विद्यालय खुलने पर अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में छात्र-छात्राओं का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अक्षय पात्र फाउंडेशन की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ के छात्र- छात्राओं को शैक्षिक सामग्री प्रदान कर उनका स्वागत किया गया।

Oplus_16777216
इस अवसर पर अक्षय पात्र फाऊंडेशन के प्रबंधक दीपक चुघ ने कहा कि अक्षय पात्र फाउंडेशन का उद्देश्य है कि “भूख की वजह से कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।” इसी उद्देश्य को लेकर आज अक्षय पात्र फाऊंडेशन देश भर के 16 राज्यों तथा तीन केंद्र शासित प्रदेशों में 23 लाख छात्र-छात्राओं को पका पकाया भोजन उपलब्ध करा रहा है। फाउंडेशन देहरादून जनपद में सुद्धोवाला स्थित अपनी केंद्रीयकृत किचन से तीन विकासखण्डों विकासनगर, सहसपुर तथा रायपुर के विद्यालयों में पका पकाया भोजन उपलब्ध करा रहा है। फाउंडेशन जल्द ही डोईवाला विकासखण्ड में भी एक केंद्रीयकृत किचन स्थापित करने जा रहा है। इस अवसर पर अक्षय पात्र फाउंडेशन की स्कूल रिलेशनशिप मैनेजर प्रीति राणा ने कहा की फाउंडेशन प्रतिवर्ष ग्रीष्मावकाश के पश्चात विद्यालय खुलने पर छात्र-छात्राओं के स्वागत में जनपद के किसी एक विद्यालय में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन करता है। इस वर्ष राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में यह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन जनपद देहरादून में 407 विद्यालयों के 40000 बच्चों को मध्यान्ह भोजन उपलब्ध करा रहा है। इसमें जल्द ही अन्य विद्यालयों को भी जोड़ा जायेगा। फाउंडेशन के प्रतिनिधियों की ओर से छात्र-छात्राओं के स्वागत के रूप समस्त छात्र-छात्राओं को शैक्षिक सामग्री प्रदान की गयी। स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुये राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ के प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी ने अक्षय पात्र फाऊंडेशन द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में स्वागत कार्यक्रम आयोजित करने के लिये फाउंडेशन की पूरी टीम को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा विगत दो वर्षों से विद्यालय के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण, पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक दिन मेन्यू के अनुसार राजमा, छोले, मिक्स दाल, मूंग दाल, सांभर के साथ चावल एवं दलिया, हलवा अथवा खीर तथा सप्ताह में एक दिन मौसमी फल उपलब्ध कराया जा रहा है।
आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सीमा, अक्षय पात्र फाऊंडेशन की स्कूल रिलेशनशिप मैनेजर प्रीति राणा, फाउंडेशन के डिस्ट्रीब्यूशन हेड किशन दुबे, राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ के प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी, सहायक अध्यापक उषा चौधरी, मीना घिल्डियाल, मधुलिका, वीरेंद्र उनियाल, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ की प्रधानाध्यापिका शांति लिंगवाल, सहायक अध्यापक उषा रावत, अनिल डिमरी, भोजन मातायें लक्ष्मी देवी, विमला देवी, नीलिमा थापा, सरस्वती तथा दोनों विद्यालयों के आज उपस्थित समस्त छात्र-छात्रायें सम्मिलित हुये।
Verma doi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button