Blog

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज में रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई ।पंजीकृत 432 परीक्षार्थियों में से 292 परीक्षा देने के लिए पहुंचे ,140 अनुपस्थित रहे। लेखपाल एवं पटवारी पदों के लिए आयोजित परीक्षा रविवार को विभिन्न केदो पर आयोजित की गई। नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज में पंजीकृत 432 परीक्षार्थियों में से 292 परीक्षा देने के लिए पहुंचे। परीक्षा प्रातः 11:00 बजे से 1:00 बजे की पाली में संपन्न हुई ।परीक्षा को लेकर विभाग द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। परीक्षार्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच करने के उपरांत परीक्षा कक्षो में भेजा गया। किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को निष्क्रिय करने के लिए केंद्र पर जैमर लगाए गए थे। केंद्र व्यवस्थापक अंकित डोबरियाल ने बताया कि पंजीकृत 432 परीक्षार्थियों में से 140 परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचे। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई परीक्षा को संपन्न कराने में पर्यवेक्षक रश्मि अग्रवाल परीक्षा प्रभारी भुवनेश वर्मा उप प्रधानाचार्य आलोक जोशी, अश्वनी गुप्ता, सुदेश सहगल, तेजवीर सिंह, अवधेश सेमवाल, राधा गुप्ता, आशुतोष डबराल, मयंक शर्मा, दीपक पाल आदि का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button