Blog

अध्यात्म और ग्राफ थ्योरी को जोड़ने वाली नई पुस्तक हुई प्रकाशित, अमेज़न पर उपलब्ध।

पुस्तक में वैज्ञानिक और आध्यात्मिक दोनों पहलुओं का संतुलित किया गया है समावेश। डॉ मोहित वर्मा

खबर को सुनें

डोईवाला देहरादून (राजेंद्र वर्मा):
तूलाज इंस्टिट्यूट के असिस्टेंट प्रोफेसर श्री राकेश कुमार और आध्यात्मिक हीलर डॉ मोहित वर्मा द्वारा लिखित पुस्तक ग्राफ थ्योरी ए कॉम्प्रिहेंसिव एप्रोच (Graph Theory – A Comprehensive Approach) हाल ही में प्रकाशित हुई है।
डॉ मोहित वर्मा द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर राकेश कुमार को इस पुस्तक में मार्गदर्शन किया गया है, इस पुस्तक की विशेषता यह है कि डॉ. मोहित वर्मा ने पहली बार अध्यात्म को ग्राफ थ्योरी से जोड़कर एक नया दृष्टिकोण प्रस्तुत किया है, जिसमें मानव ऊर्जा, विचारों और संबंधों को ग्राफ के सिद्धांतों से समझाने का प्रयास किया गया है।

डॉ. वर्मा के अनुसार, जिस प्रकार ग्राफ थ्योरी बिंदुओं और उनके बीच के संबंधों से एक नेटवर्क बनाती है, उसी प्रकार अध्यात्म में भी मन, ऊर्जा और चेतना के स्तर आपस में जुड़े होते हैं। पुस्तक में वैज्ञानिक और आध्यात्मिक दोनों पहलुओं का संतुलित समावेश किया गया है।
यह पुस्तक सभी इंजीनियरिंग के छात्रों के अध्यन हेतु मदद करेगी व साथ ही तुलाज कॉलेज के छात्र छात्राएं हेतु इस पुस्तक को पाठ्यक्रम में शामिल कर लिया गया है।

लेखक डॉ राकेश कुमार 15 वर्षों से अधिक शिक्षण अनुभव के साथ, कंप्यूटर विज्ञान, प्रोग्रामिंग और मशीन लर्निंग के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने ग्राफ थ्योरी के तकनीकी और व्यावहारिक उपयोगों को सरल व स्पष्ट रूप में प्रस्तुत किया है।
डॉ मोहित कुमार अध्यात्म, रेकी हीलिंग ग्रैंड मास्टर हैं व समाजसेवा में सक्रिय हैं और सामाजिक कार्यो हेतु विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं।

यह पुस्तक एसपीआई पब्लिकेशन (SPI Publications) द्वारा प्रकाशित की गई है और अमेज़न सहित अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button