Blog

अब अहिल्या बाई चौक के नाम से जाना जाएगा जौलीग्रांट का पाल मोहल्ला।

खबर को सुनें

डोईवाला 31 मई (राजेंद्र वर्मा):
पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जन्म जयंती के शुभ अवसर पर डोईवाला मंडल के जौलीग्रांट में पाल मोहल्ले की जनता द्वारा पाल मोहल्ला चौक का नाम बदलकर अहिल्या बाई चौक रखा गया है।
नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी और भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने संयुक्त रूप से विधिवत अहिल्याबाई चौक का लोकार्पण किया।
पालिका चेयरमैन नरेंद्र सिंह नेगी और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने बताया कि आज रानी अहिल्या बाईं होलकर की 300 वीं जयंती के अवसर पर जौलीग्रांट में पाल मौहल्ले का नाम बदलकर अहिल्या बाईं चौक रखा गया है। उन्होंने बताया कि रानी अहिल्या बाईं बहुत बड़ी समाज सुधाकर, अच्छी शासक थी। उन्होंने समाज हित के लिए बहुत कार्य किए है। जिसपर आज उनके नाम पर चौक का नाम करण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, नगर पालिका अध्यक्ष डोईवाला,नरेंद्र सिंह नेगी, डोईवाला मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, भाजपा नेत्री कविता ,सौरव पाल, मनीष क्षेत्री, प्रवीन पाल,अजय पाल,अंकुर पाल,अक्षय पाल, विजय पाल,सोनू गोयल, विशाल क्षेत्री,मनिंदर सिंह,विशाल,अंकुर एवं भाजपा के कई पदाधिकारी सहित देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Verma doi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button