Blog

अमर अवंतिका लोधी का बलिदान राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान की मिसाल। एडवोकेट रामेश्वर लोधी

169वें बलिदान दिवस पर वीरांगना अवंती बाई लोधी को नमन, सत्तीवाला में श्रद्धांजलि कार्यक्रम।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
वीरांगना अवंती बाई लोधी के 169 वें बलिदान दिवस पर सत्तीवाला क्षेत्र में लक्ष्य फाउंडेशन की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अमर अवंतिका लोधी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट रामेश्वर प्रसाद लोधी ने कहा कि अमर अवंतिका लोधी का बलिदान राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के सामने झुकने के बजाय वीरगति को अपनाया।
उनका जीवन आज भी देशवासियों को प्रेरणा देता है।

लक्ष्य फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा ने कहा कि अवंती बाई लोधी साहस और त्याग की प्रतिमूर्ति थीं।
1857 के संग्राम में उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया। उनका योगदान इतिहास में अमिट है।

लक्ष्य फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री अजय प्रताप सिंह ने कहा कि अवंती बाई लोधी ने सामाजिक बंधनों को तोड़कर नारी शक्ति का परिचय दिया। उनका जीवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी, वरिष्ठ अधिवक्ता सुशील वर्मा, संजीव लोधी, पवन लोधी, विनीत लोधी, सुभाष वर्मा, रजत लोधी और प्रीतम वर्मा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button