Blog

अमर शहीद वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के जन्मोत्सव पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।

खबर को सुनें

डोईवाला 16 अगस्त (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला के कुडकावाला में लक्ष्य उत्तराखंड से जुड़े कार्यकर्ताओं ने 1857 क्रांति की प्रथम महानायिका अमर शहीद वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के जन्मोत्सव पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनकी वीरगाथा को याद किया गया।
शनिवार को कुडकावाला में लक्ष्य उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री दीप चंद वर्मा के निवास पर 1857 क्रांति की प्रथम महानायिका, अमर शहीद वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के जन्मोत्सव पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनकी वीरगाथा को याद किया गया।
इस अवसर पर लक्ष्य उत्तराखंड महामंत्री के दीप चंद वर्मा ने कहा कि रानी अवंतीबाई लोधी एक समाज का गौरव थी, उनकी वीरता को हमेशा याद किया जायेगा। लक्ष्य उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष लेफ्टीनेंट अशोक कुमार वर्मा ने भी अपने विचार साझा करते हुए कि कहा वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी बहुत ही साहसी, निडर और कर्मठ योद्धा थीं, आज की युवा पीढ़ी को उनके साहस और निडरता से प्रेरणा लेनी चाहिए । कार्यक्रम में प्रताप सिंह वर्मा ,उत्तम सिंह , जोगिंदर सिंह, सोहन सिंह,निखिल वर्मा, गोल्डी राजपूत, विपिन राजपूत आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button