Blog

अमावस्या पर विश्वकर्मा समाज ने मरीजो और गरीबों को बांटा खाना और फल।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
अमावस्या पर श्री विश्वकर्मा समाज कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह पांचाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गरीबों एवं मरीजो को दून अस्पताल देहरादून में खाने के पैकेट एवं फल वितरण किए। उन्होंने कहा कि समाज का कार्य राजनीति नहीं समाज सेवा भी होना बहुत जरूरी है दून अस्पताल में कहीं ऐसे गरीब परिवार हैं जो बड़ी मुश्किल से अपना उपचार कर रहे हैं जिनके पास खाने तक के पैसे नहीं है एक हमारी एक छोटी सी पहल है कि जो लोग गरीब हैं उन्हें भोजन उपलब्ध कराय ऐसे कार्य हम समय-समय पर करते रहेंगे विश्वकर्मा समाज हमेशा ही जनता के लिए अच्छे कार्य करता आ रहा है और करता रहेगा आज अमावस्या का दिन है हम लोग अपने पूर्वजों को तो भोजन परोसते हैं उसके साथ-साथ गरीब लोगों को भी भोजन करना चाहिए। भोजन वितरण के दौरान किशनचंद शर्मा मनोज पांचाल सोनू विश्वकर्मा ढाका भाई काकू भाई जगपाल पांचाल आदि कई लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button