Blog

अल्पसंख्यक समाज को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है अल्पसंख्यक अधिकार दिवस। राजेंद्र कुमार

अल्पसंख्यक दिवस अल्पसंख्यकों के सामाजिक सांस्कृतिक और धार्मिक अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए निभाता है महत्वपूर्ण भूमिका। चमोली

खबर को सुनें

डोईवाला अभय वर्मा (राजेंद्र वर्मा)
डोईवाला मेें साफ्टोनिक्स सोशल वेलफेयर सोसाइटी के सभागार में विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस का आयोजन किया गया। जिसमेें बतौर मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक कल्याण, उत्तराखण्ड के निदेशक राजेन्द्र कुमार के सानिध्य में जन-जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयेाग के सचिव जगदीश सिंह रावत ने अल्पसंख्यक कल्याण की योजनाअेां के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी दी।अल्पसंख्यक आयेाग के सदस्य परविंदर सिंह ने मा0 आयेाग के कृत तथा सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं , जेैसे कि गुरूद्वारों का सौदर्याकरण, ईदगाह, रास्तों का निर्माण, आदि पर सरकार की उपलब्धि बतायी। निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण द्वारा केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाएं, जो कि अति महत्तवपूर्ण है, जिसकों गॉव के अन्तिम छोर तक पहुॅचाना है। योजनाओं का लाभ लेने हेतु जिला अल्पसंख्यक कार्यालय, व निदेशक, अल्पंसख्यक कल्याण विभाग के स्तर से भी लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

Oplus_131072

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली ने कहा कि केंद्र में राज्य की सरकार सभी वर्गों को एक साथ देकर चल रही, यह दिवस अल्पसंख्यकों के सामाजिक सांस्कृतिक और धार्मिक अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री हुनर योजना और प्रोत्साहन योेजना, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक प्रोंत्साहन योजना आदि योजना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के हर व्यक्ति और हर क्षेत्र का विकास हो रहा है। इस मौके पर श्री निर्मल दास व स्वामी लेाकेश दास द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय को जागरूक करते हुए अवगत कराया गया कि सरकार द्वारा चलाई गयी योजनाओं का लाभ आवश्यक प्राप्त करना चाहिए।

Oplus_131072

कार्यक्रम साफ्टोनिक्स सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष हरिवन्दर सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजनान्तर्गत बालिकाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें हाईस्कूल में महक मलिक द्वारा 88.20 प्रतिशत व शुमैय्या द्वारा 95.40 अंक प्राप्त किये गये। वहीं इण्टरमीडिएट में सायरा द्वारा 91.40 व अमीश प्रवीन द्वारा 90.00 प्रतिशत अंक प्राप्त किये गये। साथ ही मुख्यमंत्री हुनर येाजना के अन्तर्गत सफल प्रािक्षणार्थी/लाभार्थियों को कोशल विकास के अन्तर्गत सफल स्वरोजगार में खरे उतरने पर सुश्री सिया सैनी, अफरोज, जहीर अहमद, रमनीक सिंह, नासिर अहमद को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अल्पंसख्यक समाज के अधिक से अधिक लोगों द्वारा भाग लिया गया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष हरविन्दर सिंह,भाजपा के मंडल अध्यक्ष नरेन्द सिंह नेेगी,भाजपा के जिलामंत्री राजेन्द्र तड़ियाल,युवा मोर्चे के प्रदेश मंत्री हिमाशु चमोली, संस्कार भारती के अध्यक्ष ईश्वर चंद्र अग्रवाल, मनप्रीत सिंह, प्र्रेम सिंह, सुन्दर लोधी, अवतार सिंह, मदन सिंह, जमीर अहमद,मनोज सिंह भण्डारी, जामिर अहमद, विक्रमजीत सिंह, रवि आचार्य, पूजा, वैशाली रावत आदि उपस्थित रहें। Verma doi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button