Blog

आपदा प्रभावित क्षेत्र में राज्य सरकार पूरी सक्रिय और राहत और बचाव कार्य में तेजी । डॉ विनय रुहेला

खबर को सुनें

डोईवाला ऋषिकेश (राजेंद्र वर्मा):
जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उपाध्यक्ष राज्य प्रबंधन उत्तराखंड डॉ विनय रुहेला ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आई आपदाओं और उनके प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार कई जनपदों में भारी वर्षा और प्राकृतिक आपदाओं के कारण जन-धन और संपत्ति की क्षति हुई है।
राज्य प्रबंधन उपाध्यक्ष डॉ रुहेला ने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य में पूरी तरह सक्रिय है। प्रभावित इलाकों में भोजन, चिकित्सा और अस्थायी आश्रय जैसी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। सभी सरकारी महकमे और विभागों को अलर्ट किया गया है ताकि हर आपात स्थिति का समय पर सामना किया जा सके।
उन्होंने बताया कि आगामी कार्य योजना और प्रदेश स्तर पर किए जाने वाले महत्वपूर्ण निर्णय विचाराधीन हैं, जिससे भविष्य में आपदा प्रबंधन और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। कहां कि
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि प्रदेश की जनता की सुरक्षा और राहत कार्य सरकार की प्राथमिकता है। सभी जिला और ब्लॉक स्तर के अधिकारी पूरी तत्परता से कार्यरत हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की निगरानी में राहत कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं साथ ही संगठनात्मक और जनहित के मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया गया।
प्रेस वार्ता में जिला महामंत्री दीवान सिंह रावत प्रतीक कालिया मनोज ध्यानी, जिला उपाध्यक्ष ऊषा कोठारी, मीडिया प्रभारी मनीष छेत्री, वंदना स्वामी, दीपक धमीजा, बृजेश शर्मा, कपिल गुप्ता कविता शाह दिनेश सती संदीप गुप्ता दीपक बिष्ट जयंत शर्मा इंद्र कुमार गोडवानी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button