Blog

आर्य नगर में एक बंदर ने वृद्ध महिला पर हमला कर किया घायल।

खबर को सुनें

डोईवाला 25 मई (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 आर्य नगर में एक बंदर ने वृद्ध महिला पर हमला कर घायल कर दिया। महिला पर बंदर के हमले को देख लोगों के शोर मचाने पर बंदर भाग खड़ा हुआ। बंदर के ऐसे हमलों से क्षेत्र में भाई का माहौल बना हुआ है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और नगर वासियों ने पालिका प्रशासन से इन आतंकी बंदरों से मुक्ति दिलाने की मांग की है।

Oplus_16908288
डोईवाला नगर पालिका क्षेत्र में इन दिनों बंदरों का आतंक छाया हुआ है। रविवार को पालिका क्षेत्र के आर्य नगर वार्ड नंबर 2 में सतनाम ढाबे के पास एक विद्या देवी पत्नी मदन सिंह नाम की महिला पर बंदर ने अचानक हमला कर दिया। जिस महिला घायल हो गई। महिला पर बंदर के हमले को देख लोगों के शोर मचाने पर बंदर भाग खड़ा हुआ। बंदर के ऐसे हमलों से क्षेत्र में भाई का माहौल बना हुआ है।
वार्ड नंबर 2 के सभासद सुरेश सैनी ने बताया कि यह बंदरों के हमले का पहला मामला नहीं है पहले भी बंदर बच्चों और महिलाओं बुजुर्गों पर हमला कर चुके हैं और बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है उन्होंने वन विभाग और पालिका प्रशासन से बंदरों से मुक्ति दिलवाने मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button