Blog

उत्तराखंड कांग्रेस सह-प्रभारियों का देहरादून एयरपोर्ट पर स्वागत।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
उत्तराखंड कांग्रेस सह-प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा एवं मनोज यादव के देहरादून आगमन पर देहरादून एयरपोर्ट पर परवादून जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। दोनों नेता शाम 7:30 के इंडिगो विमान से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे।

एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ दोनों नेताओं का स्वागत किया और संगठनात्मक विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी की। सह-प्रभारियों के आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि उनके मार्गदर्शन से प्रदेश में कांग्रेस संगठन को नई दिशा और मजबूती मिली है। पार्टी कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करते रहेंगे और आगामी चुनावों के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड की जनता के अधिकारों, विकास और सामाजिक न्याय के लिए निरंतर आवाज़ उठाती रहेगी।

इस अवसर पर परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,पूर्व जिलाध्यक्ष अश्विनी बहुगुणा, डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,रानीपोखरी मंडल अध्यक्ष मोहित कपूर्वान, नथनपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील थपलियाल,अरुण पाल,रायपुर ज्येष्ठ प्रमुख संजय सिंधवाल,जिला महासचिव शार्दूल नेगी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button