Blog

उत्तराखंड में गन्ना मूल्य घोषित न होने पर किसानों का विरोध तेज।

डोईवाला शुगर मिल के शुभारंभ का कृषक फेडरेशन ने किया बहिष्कार

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
उत्तराखंड प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक गन्ने का मूल्य घोषित न किए जाने के विरोध में कृषक फेडरेशन से जुड़े किसानों ने डोईवाला शुगर मिल के शुभारंभ कार्यक्रम का बहिष्कार किया I किसानों का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गन्ने का मूल्य 30 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया जा चुका है, जबकि उत्तराखंड सरकार अब तक घोषणा करने में असफल रही है।

कृषक फेडरेशन के अध्यक्ष उमेद बोरा ने कहा कि गन्ने का मूल्य घोषित न करना किसानों का अपमान है और यह किसानों को महत्व न देने की हिटलरशाही का उदाहरण है। उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करे, ताकि किसानों को उनका उचित हक मिल सके।

उमेद बोरा ने कहा कि यदि सरकार जल्द निर्णय नहीं लेती तो किसान आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button