उत्तराखंड में मास्टर्स ट्रायथलॉन प्रतियोगिता।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
परेड ग्राउंड, देहरादून में उत्तराखंड एथलीट एसोसिएशन और देवभूमि मास्टर्स एथलेटिक्स एंड स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन द्वारा आगामी खेल दिवस के शुभ अवसर पर मास्टर्स ट्रायथलॉन चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। ट्रायथलान में प्रत्येक खिलाड़ी को 1200 मीटर दौड़, लम्बी कूद और गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना होगा, और प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक वर्ग में प्रथम तीन स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन खेल दिवस के अवसर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें सम्मानित करने की एक शानदार पहल है। इस प्रतियोगिता में देवभूमि मास्टर्स एथलेटिक्स और स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन के आजीवन महिला एवं पुरुष सदस्य प्रतिभाग करेंगे। अन्य इच्छुक खिलाड़ी भी सदस्यता शुल्क देकर प्रतिभाग कर सकते हैं।




