Blog

अमर उजाला के उत्तराखंड ब्यूरो चीफ राकेश खंडूरी का निधन एम्स में इलाज के दौरान तोड़ा दम, हरिद्वार में हुआ अंतिम संस्कार।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, डॉ अग्रवाल, क्षेत्रीय विधायक आदि नेताओं और पत्रकारों ने पत्रकार राकेश खंडूरी को दी श्रद्धांजलि।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
पत्रकारिता जगत के लिए एक गहरी क्षति, अमर उजाला उत्तराखंड के ब्यूरो चीफ राकेश खंडूरी का निधन हो गया। बीते दिनों वह अस्वस्थ चल रहे थे और एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
सरल स्वभाव और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाने जाने वाले राकेश खंडूरी के निधन से मीडिया जगत समेत पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनके निवास प्रेमनगर बाजार पर पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राकेश खंडूरी ने उत्तराखंड की पत्रकारिता को नई दिशा दी। उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।
पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने राकेश खंडूरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता जगत ने एक निर्भीक और संवेदनशील कलमकार खो दिया है।
उन्होंने कहा कि खंडूरी की लेखनी समाज और उत्तराखंड की आवाज़ रही, उनकी कमी हमेशा खलेगी। वहीं पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
इस मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में
उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मुख्य सचिव आनंद वर्धन के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक डोईवाला बृज भूषण गैरोला, विधायक ऋषिकेश प्रेमचंद अग्रवाल, अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी, सूचना आयुक्त योगेश भट्ट, अपर निदेशक सूचना रवि बिजरानिया, अधिशासी निदेशक चीनी मिल दिनेश प्रताप सिंह, एसडीएम डोईवाला अपर्णा ढौंढियाल, वरिष्ठ पत्रकार अजीत राठी, वरिष्ठ पत्रकार पवन लाल चंद, वरिष्ठ पत्रकार मनमोहन भट्ट, वरिष्ठ पत्रकार राजेश बहुगुणा, अविकल थपलियाल, पवन नेगी, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेंद्र तड़ियाल, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ‘गिन्नी’, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, पूर्व राज्य मंत्री करण बोरा भाजपा नेता मनवीर चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, ईश्वर चंद अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, सभासद गौरव मल्होत्रा, सभासद सुरेंद्र लोधी, कमल गोला, विक्रम नेगी, मनमोहन नौटियाल, मनमोहन बहुगुणा, दरपान बोरा, अवतार सिंह, पूर्व सभासद अनिल चौहान, जे पी सकलानी, आदि परिजन, पत्रकार, नेता, सामजिक और स्थानीय लोग शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button