Blog

उत्तराखंड युवा कांग्रेस संगठनात्मक चुनावों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू ।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने युवा कांग्रेस संगठनात्मक चुनावों की जानकारी देते हुए कहा की युवा कांग्रेस संगठन को मज़बूत करने में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आगामी चुनाव हमारे लिए केवल संगठनात्मक प्रक्रिया नहीं, बल्कि युवाओं की भागीदारी और नेतृत्व को मज़बूत करने का अवसर भी है।
उत्तराखण्ड युवा कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव विवरण इस प्रकार है ।

1) सदस्यता, मतदान, नॉमिनेशन और पेमेंट ऑनलाइन With IYC मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से होगी ।
3) नॉमिनेशन 24 अक्टूबर 2025 को सुबह 9:00 बजे से शुरू होकर 30 अक्टूबर 2025 की साम 5:00 तक समाप्त होगी.
4) नॉमिनेशन का पेमेंट 24 अक्टूबर 2025 को सुबह 9:00 बजे से शुरू होकर 31 अक्टूबर 2025 को साम 5:00 बजे तक समाप्त होगी.
5) सदस्यता/मतदान 10 नवम्बर 2025 को सुबह 9:00 बजे शुरू होकर 9 दिसम्बर 2025 को साम 5:00 बजे समाप्त होगी
6) सदस्य / उम्मीदवार के लिए *उम्र सीमा 26-10-1989 से 24-10-2007 तक है।*
7) एक व्यक्ति किसी एक पोस्ट के लिए नॉमिनेशन दाखिल करेंगे.
8) जो जिस जिला/ विधानसभा/ ब्लॉक का वासी है वो उसी जिला/ विधानसभा/ ब्लॉक कमिटी के लिए नॉमिनेशन फाइल करेंगे.
9) नॉमिनेशन शुल्क –रियायत शुल्क
ब्लॉक 150- 100
विधानसभा 500- 250
जिला 3000- 1500
राज्य 7500- 4000
10) नॉमिनेशन शुक्ल में रियायत महिला, sc/st और BPL कार्ड धारी उम्मीदवारों को दिया जाएगा जिसके लिए उनको ओरिजनल सर्टिफ़िकेट देना अनिवार्य होगा ।

11) नॉमिनेशन में पहला वोटर आईडी कार्ड (मतदाता पहचान पत्र) ओरिजनल अपलोड करना अनिवार्य है तथा दूसरा उम्र प्रमाण पत्र के लिए पासपोर्ट/ ड्राइविंग लाइसेंस/ 10वी (मैट्रिक) का सर्टिफिकेट जिसमें जन्म तिथि लिखा होना चाहिए इन तीनों में से कोई एक ओरिजनल दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है.
12) फोटो लाइव होना चाहिए.
13) वीडियो में आपका नाम और युवा कांग्रेस का सदस्य बन रहा हूं साफ- साफ दिखाई और सुनाई देना चाहिए.
14) जो उम्मीदवार अपना उम्मीदवारी केटोगरी (sc/st/obc) में फाइल करेंगे उनको अपना ओरिजनल कास्ट सर्टिफिकेट देना अनिवार्य होगा.
15) जिन उम्मीदवार के ऊपर पूर्व या वर्तमान में कोई भी मुकदमा दर्ज है उनको उसका विवरण और साक्ष्य नॉमिनेशन फाइल करते समय संलग्न करना अनिवार्य है.
16) एक सदस्य 6 वोट डालेंगे 1) ब्लॉक समिति 2) विधानसभा समिति,3) जिला महासचिव समिति, 4) जिला अध्यक्ष समिति, 5) प्रदेश महासचिव समिति, 6) प्रदेश अध्यक्ष समिति.

अधिक जानकारी के लिए आप https://ycea.iyc.in/UK/index.html इस लिंक पर क्लिक करें अथवा अपने जिले के जोनल रिटर्निंग ऑफिसर से सम्पर्क करें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button