उत्तराखंड राज्य स्तरीय विद्यालय अंडर 14 कुश्ती प्रतियोगिता डोईवाला विधानसभा के खिलाड़ियों में दिखाया दमखम।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
उत्तराखंड राज्य स्तरीय विद्यालय अंडर 14 कुश्ती प्रतियोगिता गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज हरिद्वार में देहरादून जनपद के विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें डोईवाला ब्लॉक के विद्यार्थियों ने परचम लहराया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गांधीग्राम बुल्लावाला से बालक वर्ग में विभोर थापा 35 किलोग्राम में सिल्वर मेडल अनिकेत रावत 38 किलोग्राम में ब्रांच मेडल सौरव 57 किलोग्राम में ब्रांच मेडल राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लालतप्पड से योगेश 41 किलोग्राम में ब्रांच मेडल अंश 40 किलोग्राम में सिल्वर मेडल कृष्णा जोशी 48 किलोग्राम में ब्रांच मेडल इसी प्रकार बालिका वर्ग में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गांधीग्राम बुल्लावाला से अंशिका 36 किलोग्राम में सिल्वर मेडल रुकैया 54 किलोग्राम में गोल्ड मेडल और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लाल तप्पड से अंशिका 30 किलोग्राम में गोल्ड मेडल सानू 33 किलोग्राम में गोल्ड मेडल 39 किलोग्राम में गगनदीप 46 किलोग्राम सिल्वर मेडल सिमरनजीत कौर 50 किलोग्राम गोल्ड मेडल प्राप्त करने में सफल रहे । प्राथमिक वर्ग का माध्यमिक वर्ग के विद्यार्थियों के साथ राज्य स्तरीय ट्रायल में गांधीग्राम बुल्लावाला से रुकैया ने 14 – 4 से उधम सिंह नगर की खिलाड़ी पर जीत हासिल करते हुए नेशनल के लिए सफलता हासिल की गयी। लाल तप्पड़ से सिमरन को ट्रायल में वाक ओवर मिलने पर नेशनल के लिए सफलता मिली।



