Blog

उत्पीड़न और अन्याय के खिलाफ लड़ाई है यह चुनाव। करन माहरा

डोईवाला में कांग्रेस मुख्य चुनाव कार्यालय के उद्घाटन में भाजपा पर बरसे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ।

खबर को सुनें

डोईवाला अभय वर्मा (राजेंद्र वर्मा): डोईवाला नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष तथा वार्ड सभासदों का चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशियों ने बुधवार को भानियावाला तिराहे के पास मुख्य चुनाव कार्यालय खोला। कार्यालय का उद्घाटन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने किया। इस मौके पर माहरा ने कहा, यह चुनाव महज पालिका परिषद के लिए नहीं बल्कि मातृशक्ति की सुरक्षा औऱ हर व्यक्ति को सम्मान दिलाने के लिए लड़ाई है। यह चुनाव भाजपा शासित प्रदेश सरकार के उत्पीड़न एवं अन्याय के खिलाफ जंग है। उन्होंने कहा, उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को अभी तक न्याय नहीं मिला। प्रदेश सरकार किस मुंह से मातृशक्ति की सुरक्षा और पीड़ितों को न्याय दिलाने की बात कहती है। यह वक्त है, जब हम प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न का मुंहतोड़ जवाब दे सकेंगे। उन्होंने कहा, कांग्रेस हमेशा हर व्यक्ति, हर वर्ग के दुख सुख की साथी रही है। हमने आम जनता के हितों के लिए काम किया और कंधे से कंधा मिलाकर विकास की राह बनाई। माहरा ने कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से एकजुट होकर प्रत्याशियों को जीत दिलाने का आह्वान किया।

Oplus_131072
इस मौके पर पूर्व विधायक हीरा सिंह बिष्ट ने कहा, कांग्रेस का हर कार्यकर्ता जनता से जुड़ा है और जनहित के लिए हमेशा कांग्रेस ही आगे आई है। स्थानीय निकाय के चुनाव में जनता कांग्रेस के साथ खड़ी है, ऐसा हमारा विश्वास है। पूर्व विधायक शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा, जनता महंगाई से त्रस्त है। प्रदेश सरकार महंगाई पर अंकुश नहीं लगा पाई। कार्यक्रम में कांग्रेस परवादून जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा, हम डोईवाला क्षेत्र का संपूर्ण विकास करने के लिए संकल्पबद्ध हैं। क्षेत्र की जनता कांग्रेस पर विश्वास व्यक्त करती है। पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी ने कहा कि हमने हमेशा जनता के हितों की बात उठाई। किसानों के मुद्दों पर आंदोलन के लिए कांग्रेस हमेशा आगे रही। कार्यक्रम के पश्चात जॉलीग्रांट में जंगली हाथी के हमले में दो ग्रामीणों की मृत्यु की दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया गया । कार्यक्रम में उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा,पूर्व काबीना मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी,कांग्रेस नगरपालिका अध्य्क्ष प्रत्याशी,सागर मनवाल,डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी,डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल,डोईवाला गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल,अब्दुल रज़्ज़ाक,हाजी अमीर हसन,ईश्वर चंद्र पाल,गौरव मल्होत्रा,बलविंद्र सिंह,सुनील बर्मन,देवराज सावन,कांग्रेस जिला महासचिव राहुल सैनी,चुनाव संयोजक उमेद बोरा,चुनाव सह-संयोजक जितेंद्र कुमार,आरिफ अली,ताजेन्द्र सिंह ताज,इंदरजीत सिंह,भारत भूषण,अंशुल त्यागी,कृष्णा,सुशील सैनी,बाला देवी,प्रवीण सैनी,नौशाद,नागेंद्र सिंह,विनोद कोठियाल,यशवंत गुसाईं,आशीष मनवाल,अर्जुन रावत,मंजू नेगी,सुधांशु नेगी,रेणु सैनी,अनिल पाल,मनीष सजवाण,शार्दूल सिंह नेगी,वसीम,आदित्य जोहर,हाजी अब्दुल वहीद,महेश लोधी,रईस एहमद,मोइन खान,भव्य चमोला,अमित सैनी,रंजीत सिंह,साहिल अली,मोइन खान,मौ.मौसिन,इलियास,शुभम काम्बोज आदि उपस्थित रहे । verma doi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button