Blog

एक छत के नीचे 23 विभाग, डोईवाला में जनता को मिली बड़ी सहूलियत।

बहुउद्देशीय शिविर में 430 लोगों ने उठाया लाभ, 53 शिकायतें दर्ज।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर से राहत दिलाने के उद्देश्य से “जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज दुधली, डोईवाला में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर आमजन के लिए सुविधाजनक और उपयोगी मंच साबित हुआ।

शिविर का शुभारंभ विधायक बृजभूषण गैरोला ने किया। कार्यक्रम में 23 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे, जिससे लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों में भटकना नहीं पड़ा। लगभग 430 नागरिकों ने शिविर में पंजीकरण कराकर विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं और मांगें रखीं।

शिविर में कुल 53 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें वन, लोक निर्माण, सिंचाई, लघु सिंचाई, ग्राम्य विकास सहित अन्य विभागों से जुड़े मामले शामिल रहे। प्रशासन की ओर से सभी शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।

विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि योजनाएं और सेवाएं सीधे जनता तक पहुंचें। ऐसे शिविरों से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को विशेष लाभ मिल रहा है।

ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि एक ही स्थान पर कई विभागों की सेवाएं मिलने से लोगों का समय और धन दोनों बच रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता पर लेते हुए सरकार लगातार जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है।

एसडीएम अपर्णा ढोडियाल ने बताया कि शिविर में प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा कर संबंधित विभागों से रिपोर्ट ली जाएगी।

शिविर में खंड विकास अधिकारी परशुराम सकलानी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्रभान पाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता नयाल, मंडल अध्यक्ष रश्मि देवी, मनोज पाल, मंडल महामंत्री ललित पंत, जिला मीडिया प्रभारी मनीष क्षेत्री, अजय रावत, उम्मेद बोरा, रफल सिंह, अनूप सिंह सहित अनेक पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button