एक शिक्षक समाज का होता है निर्माता। नौटियाल

डोईवाला अभय वर्मा (राजेंद्र वर्मा): पब्लिक इंटर कॉलेज के दो शिक्षकों एवं एक शिक्षणेत्तर कर्मचारी के सेवानिवृत होने पर विद्यालय ने विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें अपनी विदाई दी वक्ताओं ने सेवानिवृत कर्मचारियों के स्वस्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। पब्लिक इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य नरेश कुमार वर्मा अंग्रेजी अध्यापिका अनीता पाल कनिष्ठ लिपिक रोशन लाल के सेवानिवृत होने पर विद्यालय ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर और शॉल ओढाकर उनका सम्मान किया। विद्यालय प्रबंधक मनोज नौटियाल ने कहा कि एक कर्मचारी वर्षों तक एक संस्थान में अपनी सेवाओं को देता है और अपनी अधिवर्षता आयु को पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त होता है, संस्था में उसके द्वारा दिए गए योगदान को हमेशा याद किया जाना चाहिए। सभासद गौरव मल्होत्रा ने कहा कि एक शिक्षक समाज का निर्माता होता है उसका सम्मान उसके पढ़ाए बच्चों की सफलता से आंका जाता है। कार्यक्रम को प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल, उप प्रधानाचार्य आलोक जोशी, शिक्षक भुवनेश वर्मा, ओमप्रकाश काला, अश्वनी गुप्ता, रत्नेश द्विवेदी, विवेक बधानी, साक्षी सुंदरियाल अवधेश सेमवाल आदि ने भी संबोधित किया। सेवानिवृत शिक्षकों के परिजनों ने भी अपने अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर दरपान बोरा, अमर सिंह पाल सलोनी पूजा जोशी, राधा गुप्ता, चारू वर्मा, किरण बिष्ट, रानू शर्मा, मोनिका, राजीव कंडवाल, हिमांशु कश्यप, श्यामानंद, आशुतोष डबराल, चेतन प्रसाद कोठारी, मयंक शर्मा, श्रीपाल, उदय सिंह पाल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे । verma doi