Doiwala newsउत्तराखंडदेश-विदेशसामाजिकस्वास्थ्य

एचआईएचटी में भव्यता के साथ मनाया गया डॉ. स्वामी राम का 29 वां महासमाधि दिवस

सामाजिक कार्यकर्ता राधा भट्ट को स्वामी राम मानवता पुरस्कार से किया गया सम्मानित

खबर को सुनें
Oplus_131072

डोईवाला अभय वर्मा (राजेंद्र)।
एचआईएचटी संस्थापक डॉ. स्वामीराम के 29 वें महासमाधि दिवस पर भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि आध्यात्मिक गुरू आनंदमूर्ति गुरू मां ने कहा कि एचआईएचटी संस्थापक डॉ. स्वामी राम विश्व की धरोहर हैं। स्वामी जी मानवता की सेवा के सच्चे संवाहक रहे।
बुधवार को एचआईएचटी संस्थापक डॉ. स्वामी राम के 29 वें महासमाधि दिवस पर आयोजित समारोह में ऋषि चैतन्य आश्रम की संस्थापक व आध्यात्मिक गुरू आनंदमूर्ति गुरू मां ने कहा कि ‘प्रेम, सेवा व स्मरण’ की मूल भावना के उद्देश्य से डॉ. स्वामी राम ने 1989 में हिमालयन इंस्टिट्यूट की स्थापना की। इसी भावना के उद्देश्य से संस्थान काम कर रहा है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से एक-दूसरे से विचार साझा कर समाज व राष्ट्र की उन्नति में सहयोग देने का आह्वान किया।
ट्रस्ट के अध्यक्षीय समिति के सदस्य डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि ‘एचआईएचटी की पहचान गुरुदेव स्वामी राम जी की तपस्थली के रुप में है। स्वामी जी की विचारधारा ‘योगः कर्मसु कौशलम’ के ध्येय के साथ संस्थान सामाजिक उत्थान में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उनके विचारों को आत्मसात कर नव भारत के निर्माण को नया स्वरूप दिया जा सकता है। डॉ. धस्माना ने कहा कि डॉ. स्वामी राम ने हमेशा दूसरों की भलाई के लिए कार्य किया। उन्होंने एसआरएचयू युवाओं को स्वरोजगार मॉडल की तरफ प्रोत्साहित कर रही है। राज्य में पलायन मुख्य समस्या है और इसका निदान शिक्षा व स्वरोजगार के माध्यम से किया जा सकता है।
समारोह में कौसानी के लक्ष्मी आश्रम की अध्यक्ष राधा भट्ट को स्वामी राम मानवता पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया। उन्हें गोल्ड मेडल, प्रशस्ति पत्र और दस लाख रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। इस दौरान राधा बहन ने कहा कि विज्ञान व अध्यात्म के बल पर सामाजिक सेवा का उच्च उदाहरण स्वामी जी ने दिया। वह हमेशा से समाज के लिए प्रेरणा रहे हैं और रहेंगे। उनके नाम से सम्मान पाना मेरे लिए गर्व की बात है।

Oplus_131072

इस अवसर पर ट्रस्ट से जुड़े 35 कर्मचारियों को बेस्ट इंप्लवाई अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस दौरान स्वामी राम द्वारा लिखित संयम पावर ऑफ सेल्फ-ट्रांसफॉर्मेशन, इम्पवारमेंट एंड ट्रांसफॉर्मेशन- हिमालया टू ओसियन सहित वार्षिक कैलेंडर 2025 का विमोचन किया। इसके बाद दोपहर में आयोजित भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इससे पहले स्वामी राम सेंटर में ट्रस्ट के संस्थापक ब्रह्मलीन डॉ.स्वामीराम को श्रद्धांजलि दी गयी। धन्यवाद प्रस्ताव डॉ. विजेंद्र चौहान ने प्रस्तुत किया।
इस दौरान स्वामी राम साधक ग्राम के आश्रम प्रमुख स्वामी ऋतवान भारती, कुलपति डॉ. राजेन्द्र डोभाल, डॉ.विजेंद्र चौहान, डॉ. प्रकाश केशवया, डॉ. रेनू धस्माना सहित देश विदेश से स्वामी जी के सैकड़ों अनुयायी भी मौजूद रहे।
60 वर्षों से पहाड़ो के मुद्दों की लड़ाई लड़ रही है राधा भट्ट
डोईवाला कौसानी स्थित लक्ष्मी आश्रम की अध्यक्ष राधा भट्ट पिछले 60 वर्षों से उत्तराखंड के पहाड़ों के लिए लड़ रही हैं। राधा बहन का जन्म 16 अक्टूबर 1933 को अल्मोड़ा के धुरका गाँव में हुआ। बचपन से ही शिक्षा के प्रति लगाव के चलते वह 1951 की शुरुआत में गांधी जी परम शिष्या सरला बहन द्वारा कौसानी में स्थापित लक्ष्मी आश्रम में शिक्षिका बनीं। इसके बाद 1957 में भू-दान आंदोलन में भाग लिया और उत्तराखंड से पहली पदयात्रा शुरू की। साथ ही विनोबा भावे के साथ दो लंबी पदयात्राएँ की जिसमें पहली उत्तर प्रदेश में और दूसरी असम में की। 1961 से 1965 तक बोंगाड़ गांव, ग्राम स्वराज, शराब विरोधी आंदोलन, वन संरक्षण, युवा महिला सशक्तिकरण, गाय, बकरी चराने वाली किशोरियों के उत्थान और सर्वाेदय आदि कार्य में व्यस्त रहीं। इसके अलावा महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, खादी ग्रामोद्योग की गतिविधियों को बढ़ाया। 1975 में 75 दिवसीय लंबी पैदल यात्रा में वन संरक्षण, चिपको आंदोलन, शराब का विरोध और ग्राम स्वराज की स्थापना के लिए लोगों को जागरूक किया। 2006 से 2010 तक राधा बहन ने उत्तराखंड के हिमालय और नदियों का सर्वेक्षण किया। उन्होंने हाईड्रो पावर परियोजनाओं का विरोध किया। राधा बहन ने ष्हिमालय की बेटीष् किताब भी लिखी है। जिसे जर्मन और डेनिस भाषा में भी प्रकाशित किया गया है। राधा बहन को गांधीवादी विचारों के प्रसार और उन्हें साकार करने में उनके योगदान के लिए जमनालाल बजाज, गोदावरी गौरव, इंदिरा प्रियदर्शिनी पर्यावरण पुरस्कार, मुनि संतबल पुरस्कार, कुमाऊं गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त उन्हें शांति के लिए प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित किया जा चुका है।

एसआरएचयू के ‘उत्कृष्ट कर्मचारी पुरस्कार’-2024

बेस्ट टीचर अवॉर्ड- डॉ. एसएस बिष्ट, डॉ. संजय गुप्ता
बेस्ट रिसर्चर अवार्ड- डॉ. गीता भंडारी।
बेस्ट क्लिनिशियन अवार्ड- डॉ. रेनू धस्माना
एडमिनिस्ट्रेटिव अवॉर्ड- डॉ. अनिल जुयाल, अमरेन्द्र सिंह, ऋषभ धस्माना
नर्सिंग अवार्ड- विपिन कुमार, शगुफ्ता जहूर, पवन कुमार, कविता जार्ज, अर्जुन सिंह, रजनी एसएम
बेस्ट पैरा क्लीनिकल अवॉर्ड- चंद्र प्रकाश ममगांई, बलदेव उनियाल, प्रियंका पंत, प्रमोद सिंह
बेस्ट ऑफिस स्टाफ अवॉर्ड- अमित अग्रवाल, शरद काला, गुरजीत पाल सिंह, सुखविन्दर सिंह, सुधा काला, अवतार कौर सैनी
बेस्ट सपोर्टिंग स्टाफ अवार्ड- भगवान सिंह, वीरेन्द्र सिंह, नरेन्द्र सिंह नेगी, वीरेन्द्र सिंह रावत, रघुवीर सिंह मनवाल, बेताल सिंह नेगी, कुलदीप सिंह, शाहिद अहमद
बेस्ट हाउसकीपिंग स्टाफ अवार्ड- सुरेन्द्र, संजय, शिव कुमार, सावित्री 35 कर्मचारियांें को सम्मानित किया गया। Verma doi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button