Blog

एलयूसीसी घोटाले से जुड़े लोगों को सत्ता का संरक्षण। जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ।

भाजपा के प्रभावशाली लोग घोटाले में शामिल हैं और कार्रवाई की बजाय सत्ता पक्ष सिर्फ शिगूफेबाजी तक है सीमित।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
परवादून कांग्रेस ने एलयूसीसी घोटाले में कार्रवाई में देरी को लेकर सत्ता पक्ष पर आरोप लगाया है। आज परवादून जिला कांग्रेस द्वारा डोईवाला तहसील प्रांगण में एलयूसीसी घोटाले के संबंध में 70 दिन से चल रहे धरने को समर्थन दिया गया ।

Oplus_16908288
परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि भाजपा के प्रभावशाली लोग घोटाले में शामिल हैं और कार्रवाई की बजाय सत्ता पक्ष सिर्फ शिगूफेबाजी तक सीमित है । इस घोटाले के विरोध में प्रदेश भर में आंदोलन चल रहा है । डोईवाला तहसील प्रांगण में कई दिनों से धरना चल रहा है मगर अभी तक कोई उचित कार्यवाही नही की गई । एलयूसीसी घोटाले से जुड़े लोगों को सत्ता का संरक्षण बताया। देहरादून से लेकर दिल्ली तक कार्रवाई के नाम पर सिर्फ दिखावा किया जा रहा है। जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर कांग्रेस प्रदेश स्तर पर आंदोलन तेज करेगी।

डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा की इस मसले पर भाजपा के भीतर का सत्ता संघर्ष भी सतह पर आ गया है। भाजपा के भीतर ही इस मामले में समन्वय नहीं है। राज्य सरकार इस मामले की सीबीआई जांच करा रही है। वहीं सांसदों का दल सीधे इंटरपोल से ही जांच कराने की मांग केंद्रीय गृह मंत्री से कर रहा है। इस मामले में सिर्फ आम लोगों को मूर्ख बनाने का काम हो रहा है। हकीकत ये है कि एलयूसीसी ठगी मामले में प्रभावित लोगों से मिलने या उनकी समस्या के समाधान को किसी भी सांसद ने कोई प्रयास नहीं किया। क्योंकि उन्हें मालूम है कि इस घोटाले के दोषी लोगों को किसका संरक्षण प्राप्त है। कहा कि प्रदेश के लाखों लोगों के खून पसीने की कमाई को भाजपा सरकार की नाक के नीचे लूटा गया। सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई। इससे अपराधी विदेश फरार हो गए। मामले में उचित कार्यवाही की जाए अन्यथा कांग्रेस द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

इस दौरान परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी,जितेंद्र कुमार,देवराज सावन,राहुल सैनी,मुकेश प्रसाद,स्वतंत्र बिष्ट, आरिफ अली,अमित सैनी,शार्दुल नेगी,मनोज पाल,सावन राठौर,राहुल आर्य,आदित्य जोहर,महिपाल रावत,रईस अहमद,शुभम कांबोज,आशिक अली,सतनाम सिंह,हर्षित उनियाल, सोहेब,तिश्वर,सोहैल आदि मौजूद रहे ।
Verma doi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button