Blog

एसआरएचयू के ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू), जौलीग्रांट ने यूजीसी-एंटाइटल्ड ऑनलाइन स्नातक एवं स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र जनवरीदृफरवरी 2025-26 के लिए बी.कॉम, बीबीए, बीसीए (स्नातक) तथा एमबीए, एमसीए (स्नातकोत्तर) कार्यक्रम ऑनलाइन माध्यम से संचालित किए जा रहे हैं।

30 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन।
सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड आनलाइन एजूकेशन (सीडीओई) के निदेशक डॉ. मुकेश बिजलवान ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी कार्यक्रम विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के प्रचलित विनियमों के अनुरूप हैं और पारंपरिक डिग्री के समकक्ष पूर्णतः मान्य हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 30 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, शुल्क संरचना एवं अन्य विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.srhuonline.com तीनवदसपदम.बवउ पर उपलब्ध है।

ड्यूल डिग्री का भी अवसर।
विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को यूजीसी दिशा-निर्देशों के अनुरूप एक साथ दो डिग्री (ड्यूल डिग्री) अर्जित करने का अवसर भी दे रहा है। यह सुविधा विशेष रूप से उन छात्रों और कार्यरत पेशेवरों के लिए उपयोगी है, जो लचीले, प्रौद्योगिकी-आधारित और उद्योगोन्मुख शिक्षण मॉडल के माध्यम से अपनी शैक्षणिक योग्यता तथा करियर संभावनाओं को सुदृढ़ करना चाहते हैं। ड्यूल डिग्री से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश और विकल्प भी ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध हैं।

केंद्रीय मंत्री की उपस्थिति में हुआ शुभारम्भ।
उल्लेखनीय है कि इन ऑनलाइन कार्यक्रमों का औपचारिक शुभारम्भ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जे.पी. नड्डा, की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह पहल नेशनल एजुकेशन पॉलिसी- 2020 की भावना के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और प्रौद्योगिकी-सक्षम उच्च शिक्षा को व्यापक स्तर तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button