Blog

एसआरएचयू वार्षिक खेलकूद में खिलाड़ियों का दमखम, विजेता सम्मानित।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू), जॉलीग्रांट में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का समापन हो गया। 100 मीटर फर्राटा दौड़ में स्कूल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एसएसटी) के कार्तिक भट्ट और स्कूल ऑफ बायोसाइंस (एसबीएस) की वंदना पंवार ने गोल्ड मेडल जीता। विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना और कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल ने संयुक्त रूप से विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
200 मीटर दौड़ में नर्सिंग कॉलेज के आदित्य यादव और खुशी सैनी ने गोल्ड मेडल हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में एसएसटी के ऋषभ बिष्ट और सोनाली नेगी ने पहला स्थान प्राप्त किया। लॉन्ग जंप में भी ऋषभ बिष्ट और सोनाली नेगी ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
गोला फेंक स्पर्धा में पियूष चंदेल और तनीषा रावत विजेता रहे, जबकि चक्का फेंक में अभिषेक रावत और साक्षी ने पहला स्थान हासिल किया। बैडमिंटन एकल बालक व बालिका वर्ग में एमबीबीएस के चरक थपलियाल और अनन्या त्रिपाठी ने गोल्ड मेडल जीता। बैडमिंटन डबल्स के बालक वर्ग में चरक थपलियाल और शौर्य कपूर की जोड़ी विजेता रही, जबकि बालिका वर्ग में मुस्कान यादव और अनन्या त्रिपाठी ने बाजी मारी।
टेबल टेनिस की विभिन्न स्पर्धाओं में निष्ठा सिंह, सृष्टि शर्मा, नामित और अंश कपूर ने गोल्ड मेडल जीता। कैरम की विभिन्न श्रेणियों में सीता, अभिषेक रावत, रोहन सिंह पंवार, रेशव रमोला, रिया और सलोनी कृषाली ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं शतरंज में मुदित और आशि गुप्ता ने गोल्ड मेडल हासिल किया।
टीम स्पर्धाओं में एचआईएमएस ने क्रिकेट (बालक) और बास्केटबॉल (बालक व बालिका वर्ग) में जीत दर्ज की। नर्सिंग कॉलेज ने फुटबॉल और वॉलीबॉल की बालिका वर्ग प्रतियोगिताओं में बाजी मारी। स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज ने फुटबॉल के बालक वर्ग में जबकि एसएसटी की टीम ने क्रिकेट के बालिका वर्ग में गोल्ड मेडल जीता।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और यह टीम भावना व अनुशासन की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में स्टूडेंट्स अफेयर्स एंड वेलफेयर के निदेशक डॉ. विनीत महरोत्रा, डॉ. नेहा शर्मा, परिणीता, कृष्णानंद उनियाल, चंदन कुमार सहित कई फैकल्टी सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button