एसडीआरएफ उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चमोली जनपद में आपदा राहत एवं बचाव कार्य।
डोईवाला देहरादून 23 (अगस्त राजेंद्र वर्मा):
उत्तराखंड के जनपद चमोली के थराली तहसील क्षेत्र व आसपास के इलाकों में देर रात हुई अतिवृष्टि/बादल फटने से भारी मात्रा में मलबा आ गया, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। टूनरी गदेरा में आए उफान के कारण थराली बाजार, कोटदीप एवं तहसील परिसर में मलबा घुस गया, जिससे कई मकान व दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं तथा तहसील परिसर में खड़ी अनेक गाड़ियां मलबे में दब गईं।
इस दौरान ग्राम सगवाड़ा में लापता 20 वर्षीय युवती का शव स्थानीय लोगों द्वारा बरामद किया गया। वहीं, थराली से लगभग 05 किमी आगे ग्राम चेपडो में लगभग 60-65 वर्षीय एक वृद्ध के लापता होने की सूचना पर खोज हेतु एसडीआरएफ की एक सब-टीम निरीक्षक कर्ण सिंह घटनास्थल पहुँच चुकी है।
वर्तमान में एसडीआरएफ थराली क्षेत्र में लगातार सर्चिंग एवं रेस्क्यू कार्य कर रही है। रेस्क्यू संबंधी सूचना मिलते ही अपडेट किया जाएगा।



