Blog

एसडीआरएफ ने होटल कर्मियों को दिया आपदा प्रबंधन व अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण।

ऋषिकेश के लेमन ट्री होटल में जनजागरूकता कार्यक्रम, आपात स्थितियों से निपटने के बताए उपाय।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल ( एसडीआरएफ) ने ऋषिकेश मुनि की रेती स्थित लेमन ट्री होटल में होटल कर्मचारियों के लिए आपदा प्रबंधन एवं अग्नि सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण सेवा सिक्योरिटी सर्विस के माध्यम से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य होटल स्टाफ को किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित, सुरक्षित और प्रभावी कार्रवाई के लिए तैयार करना रहा। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार, सीपीआर, गला चोकिंग की स्थिति में बचाव, अत्यधिक रक्तस्राव रोकने के तरीके, घायलों को सुरक्षित रूप से उठाने व ले जाने की तकनीक की जानकारी दी गई। साथ ही भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों पर भी विस्तार से समझाया गया।

एसडीआरएफ टीम ने होटल में आग लगने की स्थिति में मेहमानों और कर्मचारियों की सुरक्षा, इवैक्यूएशन प्रक्रिया, आपातकालीन निकास मार्गों के उपयोग, मूविंग व लिफ्टिंग तकनीक तथा रेस्क्यू प्रक्रिया को लेकर व्यावहारिक जानकारी भी दी। प्रशिक्षण को उदाहरणों और अभ्यास के माध्यम से सरल व उपयोगी बनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान होटल स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और विभिन्न प्रश्न पूछकर प्रशिक्षण को और प्रभावी बनाया।
होटल प्रबंधन और कर्मचारियों ने एसडीआरएफ टीम के कार्य, अनुभव और प्रशिक्षण शैली की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता जताई।

कार्यक्रम में होटल प्रबंधन की ओर से अमित कुमार, भूपाल सिंह, आशीष और पवन सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। एसडीआरएफ की प्रशिक्षण टीम में निरीक्षक कविंद्र सजवाण (टीम लीडर) के साथ मातबर सिंह, सुमित नेगी, पंकज, नितेश खेतवाल और अमित कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button