Blog

एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गयी बैठक।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट में सेनानायक अर्पण यदुवंशी की अध्यक्षता में मासिक सम्मेलन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया गया। सम्मेलन में सेनानायक ने अधिकारियों व कार्मिकों से संवाद स्थापित कर उनकी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और कहा कि जल्द ही उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

इस अवसर पर मानसून सत्र 2025 की समीक्षा की गई। कहा कि इस वर्ष मानसून राज्य में अनेक आपदाएँ लेकर आया, जिनमें SDRF उत्तराखंड ने उच्च कार्यकुशलता और पूर्ण समर्पण के साथ बचाव एवं राहत कार्यों को संपन्न किया।

सम्मेलन में कुमाऊँ परिक्षेत्र में एसडीआरएफ की दूसरी बटालियन के निर्माण प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। प्रस्तावित बटालियन से एसडीआरएफ की जनशक्ति में वृद्धि होगी और आपदा की स्थिति में रेस्पॉन्स टाइम और अधिक कम किया जा सकेगा।
उन्होंने कांस्टेबल त्रिलोक सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऑल इंडिया पुलिस क्लस्टर की बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान प्राप्त कर उत्तराखंड पुलिस एवं का गौरव बढ़ाया और उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मेलन में उपसेनानायक शुभांक रतूड़ी, सहायक सेनानायक शान्तनु पराशर, क्वार्टर मास्टर राजीव रावत, निरीक्षक कवीन्द्र सजवाण एवं श्री प्रमोद रावत, उपनिरीक्षक श्री जयपाल राणा सहित अन्य अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button