Blog

एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट में “आपदा मित्र” कार्यक्रम के चौथे बैच का 07 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट में “आपदा मित्र” कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित चौथे बैच का 7 दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया।

इस प्रशिक्षण में नेहरू युवा केन्द्र (NYK) के माध्यम से चयनित 46 युवा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण अवधि में प्रतिभागियों को भूकंप, बाढ़, भूस्खलन, आगजनी, प्राथमिक उपचार, खोज एवं निकासी तकनीक, रोप रेस्क्यू व आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया से संबंधित सैद्धांतिक तथा व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

एसडीआरएफ के अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को वास्तविक परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्य करने हेतु आवश्यक कौशल विकसित कराए गए, ताकि ये “आपदा मित्र” भविष्य में किसी भी आपदा की स्थिति में स्थानीय स्तर पर त्वरित सहायता प्रदान कर सकें।

समापन अवसर पर एसडीआरएफ कमांडेंट श्री अर्पण यदुवंशी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा—

> “आपदा मित्र समाज में आपदा जागरूकता फैलाने और आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक सहायता प्रदान करने की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान व कौशल का उपयोग आप सभी जनहित में करें। इसी जागरूकता और तत्परता से हम आपदा जोखिम को कम कर सकते हैं।”

कमांडेंट श्री अर्पण यदुवंशी ने प्रशिक्षकों की भूमिका की सराहना करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहयोग हेतु नेहरू युवा केन्द्र का आभार भी व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button