एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय, जौलीग्रांट में पिपिंग सेरेमनी का आयोजन, 4 मुख्य आरक्षियों की पदोन्नति।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय, जौलीग्रांट में पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कर्तव्यनिष्ठा, परिश्रम एवं उत्कृष्ट सेवा के आधार पर मुख्य आरक्षी से अपर उपनिरीक्षक के पद पर प्रोन्नत हुए 04 मुख्य आरक्षियों को सेनानायक एसडीआरएफ श्री अर्पण यदुवंशी द्वारा कंधों पर सितारे लगाकर विधिवत पदोन्नति प्रदान की गई।

इस अवसर पर सेनानायक महोदय द्वारा यह भी कहा गया कि अपर उपनिरीक्षक का पद न केवल सम्मान का प्रतीक है, बल्कि इसमें निर्णय क्षमता, संवेदनशीलता एवं उच्च स्तर की जिम्मेदारी का निर्वहन अपेक्षित होता है, जिसे सभी प्रोन्नत अधिकारी पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाएंगे।
पदोन्नत हुए कार्मिकों का विवरण निम्नवत् है—
मुख्य आरक्षी श्री राजेन्द्र नाथ
मुख्य आरक्षी श्री मनोज जोशी
मुख्य आरक्षी श्री आशिक अली
मुख्य आरक्षी सुश्री पूनम रानी
कार्यक्रम के दौरान उपसेनानायक श्री शुभांक रतूड़ी व श्री शान्तनु पराशर, सहायक सेनानायक श्री सुशील रावत, सूबेदार मेजर श्री जयपाल राणा एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे। सभी ने प्रोन्नत अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।



