Blog

एस.डी.एम. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में सूचना का अधिकार सप्ताह मनाया ।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
एस.डी.एम. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में 5 से 12 अक्टूबर तक सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु “सूचना का अधिकार सप्ताह” मनाया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय में छात्रों के बीच निबंध प्रतियोगिता एवम कला प्रतियोगिता आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता में कुल 31 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और अभिव्यक्ति के माध्यम से सूचना के अधिकार के महत्व को प्रभावी रूप में प्रस्तुत किया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. डी पी भटृ ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं नागरिक चेतना को प्रोत्साहित करते हैं।

इस अवसर पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. त्रिभुवन चन्द्र एवं डॉ. भावना जोशी रहे, जिन्होंने कार्यक्रम का समन्वय और निर्देशन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. वल्लरी कुकरेती, डॉ. संगीता रावत एवं डॉ. सुजाता सिंह द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. प्रीतपाल सिंह, डॉ. अनिल कुमार एवं डॉ. किरण जोशी भी उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यार्थियों को सूचना के अधिकार के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

महाविद्यालय परिवार ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के उत्साह एवं सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया। ‎

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button