डोईवाला 17 मई (राजेंद्र वर्मा):
भाजपा रानीपोखरी मंडल, पूर्व सैनिक संगठन, राष्ट्रीय जन चेतना संस्थान, ग्राम सभा रानीपोखरी के नेतृत्व में बालिका इंटर कॉलेज व राजकीय इंटर कॉलेज रानीपोखरी के सहयोग से पूरे जोश खरोश के साथ ऑपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता और सैनिकों के सम्मान में बालिका इंटर कॉलेज से हाट बाजार पेट्रोल पंप तक वापस बालिका इंटर कॉलेज तक तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या मे क्षेत्रवासियों तथा स्कूल के बच्चों द्वारा भाग लिया गया । तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में भारत माता की जय वंदे मातरम देश के वीर सैनिक जिंदाबाद के नारे बहुत ही जोश खरोश के साथ लगाए गए।
मंडल अध्यक्ष गीतांजली रावत और मंडल प्रतिनिधि/पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत ने ना केवल अपने वीर सपूतों की बहादुरी का प्रदर्शन किया है, बल्कि आतंकवाद और उसके समर्थकों को यह स्पष्ट संदेश भी दिया है कि नया भारत अब हर आतंकी कार्रवाई का जवाब उसी की भाषा में देगा। पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष राजेंद्र रावत और राष्ट्रीय जन चेतना संस्थान के अध्यक्ष विक्रम भंडारी ने वीर सैनिको, वायु सेना, नौसेना और सभी सुरक्षा बलों के शौर्य की सराहना करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत में बड़ा कदम उठाया है यह देश अब आतंकवादियों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। इस मौके मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष गीतांजली रावत, मंडल प्रतिनिधि/पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र रावत, राष्ट्रीय जन चेतना संस्थान के अध्यक्ष विक्रम भंडारी, नवीन चौधरी, संदीप भट्ट, चंद्र प्रकाश तिवारी, संजय असवाल, पंकज नेगी, संदीप जायसवाल, नितिन शर्मा, आयुष मल, राजेन्द्र उनियाल, हरीशंकर शाह, अनीता देवी, सोनू देवी आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रधानाचार्य बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, पुलिस थाना रानीपोखरी का भाजपा मंडल रानीपोखरी ने आदि सभी का धन्यबाद किया। Verma doi