Blog

करवा चौथ पर सजा बाजार, महिलाओं ने की जमकर खरीदारी।

रेलवे रोड बाजार में रही सबसे ज्यादा रौनक व्रत का सामान, चूड़ियां और फैंसी थालियों की बढ़ी मांग।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
10 अक्टूबर को होने वाले करवा चौथ पर्व को लेकर रेलवे रोड बाजार सहित डोईवाला, भानियावाला और जौलीग्रांट के बाजारों में खूब रौनक देखने को मिली। सुबह से ही महिलाओं ने बाजारों में खरीददारी करने पहुंचीं। महिलाओं ने पूजा के लिए लोटा, छलनी, थाली, दीपक, करवा, रोली, चावल और सजावटी सामग्री की जमकर खरीदारी की। वहीं चूड़ियों और सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानों पर भी अच्छी खासी भीड़ रही।

रेलवे रोड बाजार में दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। महिलाएं पारंपरिक साज-सज्जा की वस्तुएं और पूजा सामग्री खरीदती नजर आईं। दुकानदारों ने बताया कि इस बार फैंसी थालियों, डिजाइनर लोटों और सजावटी दीपकों की बिक्री में खासा इजाफा हुआ है।

ऋषिकेश रोड व्यापारी अनिल महावर ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी करवा चौथ पर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। रेलवे रोड दुकानदार विकास गुप्ता ने कहा कि इस बार फैंसी थालियों और चूड़ियों की मांग सबसे अधिक रही। उन्होंने बताया कि शाम तक रेलवे रोड बाजार में लगातार ग्राहकों की आवाजाही बनी रही और हर ओर त्योहारी उमंग का माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button