Blog

कांग्रेसियों ने आंदोलनकारी शहीद राजेश नेगी को दी श्रद्धांजलि।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नगर कांग्रेस कमेटी डोईवाला के अध्यक्ष करतार नेगी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को शहीद राजेश नेगी स्मारक कोटी अठुरवाला में 2 अक्टूबर 1994 को मुज़फ्फरनगर गोलीकांड में शहीद हुए आंदोलनकारी शहीद राजेश नेगी को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
करतार नेगी ने कहा कि बड़ी दुर्भाग्य की बात है अठुरवाला भा ज पा का गढ़ है ना ही भा ज पा के किसी बड़े नेता द्वारा और ना ही सरकार के किसी भी प्रतिनिधि ने शहीद को एक पुष्प तक अर्पित नहीं किया। ये आंदोलनकारियों का अपमान है भा ज पा की कथनी और करनी में अंतर है ।
इस दौरान शहीद राजेश नेगी के भतीजे अनिरुद्ध नेगी और शहीद की भाभी और परिवार के लोग एव आंदोलनकारी रविन्द्र सोलंकी,मनोज नौटियाल,देश राज सिंह,जिला महाचिव शार्दूल नेगी,कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष मनोज चमोली यशवंत गुसाईं आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button