Blog

कागजों में नहीं, जमीन पर दिख रहा विकास। विधायक गैरोला

विधायक निधि से बने 18.50 लाख के कार्यों का लोकार्पण, जनता को मिली सीधी सौगात।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को जनता से सीधे जोड़ते हुए विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता योजनाओं को धरातल पर उतारना है, न कि उन्हें केवल कागजों तक सीमित रखना। इसी क्रम में उन्होंने अपनी विधायक निधि से 18.50 लाख रुपये की लागत से बने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

विधायक गैरोला ने कहा कि क्षेत्रवासियों की जरूरतों और जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि हर वर्ग को उनका लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि शिक्षा, सामाजिक और धार्मिक संस्थानों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

लोकार्पित कार्यों में राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटी, भानियावाला के वार्ड संख्या आठ में 4.50 लाख रुपये की लागत से टीन शेड का निर्माण, अठूरवाला स्थित विश्व शांति धाम में 4 लाख रुपये की लागत से टीन शेड एवं फर्श निर्माण तथा हरज्ञान चंद सरस्वती विद्या मंदिर, डोईवाला में 10 लाख रुपये की लागत से कक्षा कक्ष का निर्माण शामिल है। इन कार्यों से विद्यार्थियों, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए हर जरूरी क्षेत्र पर समान रूप से ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी विकास की यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

लोकार्पण कार्यक्रम में बीकेटीसी सदस्य दिनेश डोभाल, पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, सभासद ईश्वर रोथान, संदीप नेगी, राजेश भट्ट, प्रदीप नेगी जेठली, महेश गुप्ता, संतोषी बहुगुणा सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button