कानूनी जागरूकता शिविर का उद्देश्य, हर व्यक्ति को मिले न्याय। न्यायिक मजिस्ट्रेट विशाल वशिष्ठ
हर व्यक्ति को होनी चाहिए कानून की पूर्ण जानकारी। चेयरमैन नरेंद्र सिंह नेगी

डोईवाला अभय वर्मा (राजेंद्र वर्मा): कानूनी जागरूकता शिविर का मुख्य उद्देश्य हर व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना है वह तभी संभव है जब लोगों को अपने अधिकारों की पूर्ण जानकारी होगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून की और से नगर पालिका सभागार में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे न्यायिक मजिस्ट्रेट विशाल वशिष्ठ ने कानूनी जानकारी देते हुए कहा कि साइबर क्राइम अपराध बढ़ता जा रहा है। हम सभी को बढ़ते हुए अपराध से जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जनजाति, वर्ग, जातीय हिंसा, मानसिक रूप से अक्षम जैसे लोग निशुल्क विधिक सहायता के हकदार है। ऐसे लोगों को सरकार अपने खर्चे पर अधिवक्ता की सेवाएं उपलब्ध कराती है। हर नागरिकों को अपने अधिकारियों के लिए कानून की पूर्ण जानकारी होनी जरूर चाहिए। कोतवाली प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने कहा कि नाबालिक बच्चों को किसी भी प्रकार का वाहन चलाने के लिए ना दे, मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत दो पहिया वाहन चलाते हुए हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते हुए सीट बेल्ट जरूर लगाए। कहा कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ जनजागरूक अभियान चलाकर क्षेत्र को नशा मुक्त किया जाएगा।