किसानों की फसलों के नुकसान का जल्द मिलेगा उचित मुआवज़ा। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा
डोईवाला ब्लॉक में जल्द एक मोबाइल डिस्पेंसरी वेन पहुंचेगी। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा
किसानों की समस्याओं को लेकर कैबिनेट मंत्री से मिले डोईवाला के ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह चौधरी।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह चौधरी ने आज कैबिनेट मंत्री शौरभ बहुगुणा से मुलाकात कर किसानो की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग उनके सम्मुख रखी। कैबिनेट मंत्री ने शीघ्र ही समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।
डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में एक सप्ताह पहले हुई तेज बारिश की वजह से किसानों की सैकड़ो बीघा फसले बर्बाद हो गई। जिसको लेकर किसान पूरी तरह मायूस है।
इन्हीं समस्याओं को लेकर डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने आज कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाकात कर गन्ने के दाम बढ़ाए जाने वह आपदा से किसानों की फसलों को हुवे नुकसान का उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।
वहीं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किसानों की इन समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुवे इन समस्याओं के समाधान का आश्वाशन दिया, ओर किसानों की फसलों के नुकसान का उचित मुआवज़ा भी दिए जाने की बात कही। साथ ही डोईवाला ब्लॉक में जल्द एक मोबाइल डिस्पेंसरी वेन दिए जाने की बात कही जिससे जिन क्षेत्रों में डिस्पेंसरी नहीं है वहां सप्ताह में एक दिन मोबाइल वेन जाकर पशुओं का इलाज करेगी उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में शीघ्र टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा साथ में सरकार द्वारा आवारा पशुओं के लिए जल्द एक योजना चलाई जाएगी जिसमें अगर कोई कृषक पांच आवारा नर पशु अपने यहां रखता है और उनकी देखभाल करता है तो उसको ₹80 प्रति पशु प्रतिदिन दिया जाएगा।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने कहा कि डोईवाला में इस वैन के मिलने से हजारों लोगों को लाभ मिल सकेगा। और किसानों की समस्या का भी समाधान हो सकेगा। इसके अलावा डोईवाला की कई ऐसी समस्याओं को भी उन्होंने कैबिनेट मंत्री जी के सामने रखा, जिन पर शीघ्र काम हो सकेंगे, ओर डोईवाला की जनता को इनका लाभ मिल सकेगा।
इस दौरान ज्येष्ठ प्रमुख धनवीर सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि इंद्रजीत सिंह, राहुल कुमार भानुप्रताप चोहान आदि मौजूद रहे।



