Blog

किसानों के गन्ने के भुगतान में पारदर्शिता और तत्परता से किसान और मिल के बीच विश्वास की हुई नई शुरुआत। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र खालसा

समय पर गन्ना भुगतान से मजबूत हुआ किसान और चीनी मिल का रिश्ता।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
गन्ना किसानों को समय से भुगतान कर चीनी मिल प्रबंधन ने किसानों के भरोसे को मजबूत किया है। वर्षों से भुगतान में देरी की समस्या झेल रहे किसानों के लिए यह पहल बड़ी राहत बनकर सामने आई है। समयबद्ध भुगतान के लिए भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों व किसान प्रतिनिधियों ने चीनी मिल के अधिशासी निदेशक डीपी सिंह को शाल ओढ़ाकर एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया।

किसान प्रतिनिधियों ने कहा कि समय पर भुगतान से किसान न केवल आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है, बल्कि उसका आत्मविश्वास भी बढ़ा है। अब किसानों को न तो मिल के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं और न ही साहूकारों पर निर्भर होना पड़ रहा है।

भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा ने कहा कि भुगतान में पारदर्शिता और तत्परता से किसान और मिल के बीच विश्वास की नई शुरुआत हुई है। यदि यह व्यवस्था निरंतर बनी रहती है तो क्षेत्र में गन्ना खेती और अधिक सशक्त होगी।

गन्ना समिति के उपाध्यक्ष हरभजन सिंह ने कहा कि किसानों के हित में उठाया गया यह कदम आने वाले समय में सकारात्मक परिणाम देगा और किसानों को स्थायित्व प्रदान करेगा।

चीनी मिल के अधिशासी निदेशक डीपी सिंह ने कहा कि किसानों का भरोसा ही चीनी मिल की असली पूंजी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी भुगतान व्यवस्था को समयबद्ध और पारदर्शी बनाए रखा जाएगा।

इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह लाडी, जरनैल सिंह, प्रताप सिंह, एसपी सिंह, अजीत सिंह, जीत सिंह, गुरु सेवक सिंह, श्याम सिंह, अनूप कुमार, संजीव कुमार सहित भाकियू टिकैत के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button