Blog

किसानों ने गन्ना पर्ची जल्द जारी करने, गन्ना मूल्य घोषित करने और सेंटर समस्याओं के समाधान की उठाई मांग।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने शुगर मिल प्रबंधन से की बैठक अधिशासी निदेशक के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने मुख्यमंत्री के नाम से अधिशासी निदेशक को ज्ञापन सौंपते हुए चीनी मिल प्रबंधन से त्वरित समाधान की मांग की। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा के नेतृत्व में हुई इस बैठक में छोटे किसानों की गन्ना पर्ची जल्द जारी करने, गन्ना पैराई सत्र शुरू होने से पहले गन्ना मूल्य घोषित करने और पोंटा क्षेत्र के सेंटरों की अव्यवस्थाओं को दूर करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

किसानों ने बताया कि कई सेंटरों पर पर्ची वितरण में देरी, भीड़भाड़ और व्यवस्थाओं की कमी के चलते किसानों को परेशानियां उठानी पड़ती है, छोटे किसानों का कहना है कि पर्ची न मिलने से गन्ना समय पर मिल में नहीं लग पाता, जिससे उनकी आय प्रभावित होती है।

जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा ने कहा कि छोटे किसानों के लिए समय पर पर्ची जारी होना बेहद आवश्यक है, ताकि वे बिना किसी बाधा के अपना गन्ना मिल तक पहुंचा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि गन्ना मूल्य की पूर्व घोषणा होने से किसानों को अपनी फसल और आर्थिक योजना बनाने में आसानी होती है।

चीनी मिल अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह ने यूनियन को आश्वस्त किया कि फैक्ट्री प्रबंधन किसानों की सभी समस्याओं को गंभीरता से देख रहा है। उन्होंने बताया कि पर्ची वितरण प्रक्रिया को सुधारने के लिए टीम कार्यरत है। गन्ना मूल्य के संबंध में भी उच्च अधिकारियों से चर्चा जारी है और जल्द निर्णय लिया जाएगा। पोंटा साहब क्षेत्र के सेंटरों की समस्याओं के समाधान के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
बैठक में मनोज नौटियाल, विजय बक्शी, अनूप कुमार, श्याम सिंह, जगतार सिंह, अमरजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, रमेश चंद,प्रिंस,इंद्रजीत सिंह लाडी साधुराम सहित कई किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button