Blog

किसान सभा और राजनीतिक दलों ने तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन।

हरिद्वार से देहरादून जाने वाले एन एच 24 पर बनने वाले प्रस्तावित अंडरपास को लेकर उप जिलाधिकारी को सोपा ज्ञापन।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
हरिद्वार से देहरादून जाने वाले एन एच 24 पर बनने वाले प्रस्तावित अंडरपास को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा एवं अन्य राजनीतिक दलों ने तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन।
अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर चले आज तहसील मुख्यालय डोईवाला पर प्रदर्शन करते हुए स्थानीय लोगों एवं किसान सभा सहित कांग्रेसजनो ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित करते हुए मांग की है कि उन्हें विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि एन एच ए आई द्वारा एन एच 34 पर जीवनवाला मे एक व माजरी ग्रांट मे दो अंडर पास जिसमे एक माजरी प्रथम चौक व दूसरा डेंटल कॉलेज पर बनना प्रस्तावित है परन्तु माजरी ग्रांट का दूसरा चौक जो खैरा ढाबे के पास है उस पर विभाग कोई अंडर पास नहीं बना रहा है जिसको लेकर ग्रामीणों एवं क्षेत्रीय जन प्रतिनियों मे भारी रोष है। वक्ताओं ने कहा है कि खैरा ढाबे के पास वाले चौकपर अंडर पास बनना कई कारणों से जरूरी है जिसमे मुख्य कारण उक्त चौक पर ग्राम पंचायत भवन, आर टी ओ का फिटनेस सेंटर,राजकीय इंटर कॉलेज, गन्ना सेंटर, स्वस्थ केंद्र एवं पोस्ट ऑफिस जैसे कई महत्वपूर्ण संस्थान है जहाँ पर जनता को जाने के लिये काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उपस्थित लोगों ने कहा है कि यदि विभाग माजरी ग्रांट के इस महत्वपूर्ण चौक पर अंडर पास नहीं बनाता तो जनता को निर्णायक आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। आंदोलन कर ज्ञापन देने वालों मे संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक ताजेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह चौधरी, किसान सभा जिलाध्यक्ष दलजीत सिंह, परवादून कांग्रेस के अध्यक्ष मोहित उनियाल, किसान सभा डोईवाला मंडल के अध्यक्ष बलबीर सिंह, मंडल सचिव याकूब अली, हेमा पुरोहित,ज़ाहिद अंजुम, अनूप कुमार पाल, मलकीत सिंह, जसवीर सिंह, शमशाद अली, प्रेम सिंह पाल, हरबंस सिंह, पूरन सिंह, भविन्द्र सिंह, हरीश कुमार शर्मा, शुभम कंबोज आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button