Blog

किसान सभा ने ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह चौधरी उर्फ गिन्नी और जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर का किया भव्य स्वागत।

खबर को सुनें

डोईवाला 17 अगस्त 2025
अखिल भारतीय किसान सभा प्रतिनिधि मण्डल ने आज ब्लॉक प्रमुख पद पर विजयी हुए श्री गौरव चौधरी उर्फ गिन्नी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर विजई श्रीमती सुखविंदर कौर को बुके देकर और शाल ओढ़कर भव्य स्वागत किया।

Oplus_16908288
इसी क्रम में आज डोईवाला किसान सभा से जुड़े किसानों ने सबसे पहले दूधली गांव जाकर ब्लॉक प्रमुख पर ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाले श्री गौरव चौधरी उर्फ गिन्नी को बुके देकर और शॉल ओढ़कर भव्य स्वागत किया और इस ऐतिहासिक जीत पर उनको बधाई दी।
Oplus_16908288
किसान सभा प्रतिनिधि मण्डल ने माजरी ग्रांट पहुंच कर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली श्रीमती सुखविंदर कौर एवं उनके पति व संयुक्त मोर्चा के संयोजक श्री ताजेंद्र सिंह “ताज ” क़ो गुलदस्ता भेंट कर एवं शॉल उढ़ाकर 30 वर्षो के बाद आये ऐतिहासिक बदलाव व जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संगठन के लोगों ने कहा है कि श्रीमति सुखविंदर सिंह कौर का जिला पंचायत अध्यक्ष वह गौरव चौधरी का ब्लॉक प्रमुख बनना डोईवाला क्षेत्र के लोगों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा है कि दोनों ही व्यक्ति जो कि किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं और किसान आंदोलन में उनकी सक्रिय भूमिका रही जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक पद पर रहे श्री ताजेंद्र सिंह ताज जिनके नेतृत्व में क्षेत्र के किसानों ने दो बार आंदोलन किया जिसके परिणाम स्वरूप किसान आंदोलन ने सरकार के सामने चुनौती पेश कर जीत हासिल की। आज उसी का परिणाम है कि क्षेत्र के मजदूर, किसान और छोटे व्यापारी ने बढ़कर चढ़कर चुनाव में भागीदारी करते हुए किसानों के हितेषी दोनों व्यक्तियों को ऊंचाइयों पर पहुंचाने का कार्य किया। संगठन के लोगों ने कहा की क्षेत्र के लोगों ने जिन उम्मीदों के साथ अपने इन दोनों ही प्रतिनिधियों को इन गौरव मय पदों पर पहुंचाने का कार्य किया संगठन उम्मीद करता है कि हमारे दोनों प्रतिनिधि जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। और क्षेत्र के विकास में अपना विशेष सहयोग प्रदान करेंगे इसी उम्मीद और अभिलाषा के साथ किसान सभा दोनों पदों पर विजई हुए अपने प्रतिनिधियों का हार्दिक अभिनंदन व स्वागत करती है।
स्वागत समारोह मे किसान सभा के मंडल अध्यक्ष श्री बलबीर सिंह, मंडल सचिव याकूब अली, मंडल उपाध्यक्ष सरजीत सिंह, एवं कोषाध्यक्ष जसवीर सिंह के अलावा पीआईसी के प्रबंधक मनोज नौटियाल, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष करतार सिंह नेगी, अजय राजपूत, मलकीत सिंह, प्रेम सिंह पाल, रूद्रप्रसाद, नरेंद्र सिंह, ध्यान सिंह, तेजेंद्र सिंह, एवं अनूप कुमार पाल आदि किसान सभा के लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button