किसी राजनीतिक दल अथवा निजी स्वार्थ की लड़ाई नहीं है बल्कि क्षेत्र की जनता के विकास कार्यों की है लड़ाई। सभासदगण
अनिश्चितकालीन धरने प्रदर्शन को भाजपा सभासद अरुण सोलंकी के साथ दर्जनों युवाओं ने दिया अपना समर्थन।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नगर पालिका सभासद डोईवाला में पालिका बोर्ड की अवमानना एवं अवरुद्ध विकास कार्यों को शीघ्र शुरू किए जाने हेतु आंदोलनरत सभासदों को वीरवार को भाजपा सभासद वार्ड न 4 अरुण सोलंकी ने समर्थन देते हुए धरने में साथी सभासदों के साथ खड़े होने का निर्णय ले लिया है। धरना स्थल पर सभासद प्रदीप नेगी,संदीप सिंह नेगी,कल्पना नेगी राणा एवं प्रियंका मनवाल,सभासद प्रतिनिधि हिमांशु राणा एवं विनीत मनवाल आदि के साथ नगर क्षेत्र दर्जनों युवाओं ने भी धरने पर पहुंच कर अपना समर्थन दिया।
निर्दलीय सभासद संदीप नेगी ने कहा कि सभासदों के धरने का असर दिखने लगा है क्षेत्र में काफी समय से खराब पड़ी हाई मास्ट लाइटों की रिपेयरिंग के साथ ही 9 माह से रुके हुए निर्माण कार्यों हेतु पालिका प्रशासन ने पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में लगभग 7 करोड़ से अधिक लागत के निर्माण कार्यों के टेंडर हेतु निविदाएं आमंत्रित की है।
सभासद प्रदीप नेगी, कल्पना नेगी, प्रियंका मनवाल, अरुण सोलंकी ने कहा ये किसी राजनीतिक दल अथवा निजी स्वार्थ की लड़ाई नहीं है बल्कि क्षेत्र की जनता के विकास कार्यों की लड़ाई है।
उन्होंने कहा शीघ्र ही यदि पालिका प्रशासन मामले का संज्ञान लेकर अन्य मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करता तो आंदोलन को जनता के सहयोग से आगे बढ़ाने को मजबूर होना पड़ेगा।



