Blog

कुड़कावाला वार्ड नंबर 16 में सड़कों पर फैला कूड़ा, सफाई व्यवस्था कमजोर।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर–16 (कुड़कावाला) में कूडा ना उठने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों के किनारे कूड़ा जमा होने से गंदगी और बदबू फैल रही है।

स्थानीय निवासी गौरव ने कहा कि कचरा आवारा जानवर फैलाते रहते हैं, जिससे पूरे इलाके में गंदगी बनी रहती है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो गया है और बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है।

स्थानी निवासी श्रीनाथ कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि वार्ड नंबर–16 के नगर पालिका सभासद द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

स्थानीय विक्की, सागर और रवि ने कहा कि वार्ड में कूडा ना उठने के कारण सड़कों पर कूड़ा फैला रहता है। नियमित सफाई नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने नगर पालिका से नियमित सफाई व्यवस्था करने की मांग की है। जिससे वार्ड पूरी तरह से स्वच्छ हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button