Blog

केशवपुरी में ट्यूबवेल फेल, हजार परिवारों की बुझी प्यास, (जल संस्थान ने संभाला मोर्चा, टैंकरों से कराई गई पानी की आपूर्ति)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला नगर पालिका के वार्ड नंबर 11 केशवपुरी में ट्यूबवेल की मोटर खराब होने से जलापूर्ति ठप हो गई। अचानक पानी बंद होने से करीब एक हजार परिवारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह से नलों में पानी नहीं आने पर लोगों में आक्रोश भी नजर आया।

नगरवासियों ने तत्काल जल संस्थान को सूचना दी। सूचना पर जल संस्थान के अवर अभियंता विनोद असवाल ने टीम को मौके पर भेजकर ट्यूबवेल की जांच कराई। जांच में मोटर में तकनीकी खराबी सामने आने के बाद मरम्मत कार्य शुरू कराया गया।

मरम्मत पूरी होने तक क्षेत्रवासियों को राहत देने के लिए टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति कराई गई। इससे लोगों को अस्थायी राहत मिली।
नगरवासियों ने बताया कि ट्यूबवेल खराब होने से क्षेत्र में जल संकट पैदा हो गया था, लेकिन जल संस्थान के सहयोग से वैकल्पिक व्यवस्था कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही ट्यूबवेल दुरुस्त कर नियमित जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
अवर अभियंता विनोद असवाल ने बताया कि मोटर में तकनीकी खराबी आई थी। मरम्मत कार्य जारी है और जल्द ही क्षेत्र में सामान्य जलापूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button