केशवपुरी राजीवनगर में रहने वालों को दिलवाएंगे उनकी जमीन का मालिकाना हक। ममता देवी
ममता ने वार्ड नंबर 12 में जनसंपर्क कर क्षेत्र की जनता से मांगे वोट।

डोईवाला अभय वर्मा (राजेंद्र वर्मा):
नगर निकाय चुनाव में वार्ड नंबर 12 भाजपा की सभासद प्रत्याशी ममता देवी ने क्षेत्र मे डोर टू डोर जनसंपर्क मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि जीतने के बाद सबसे पहले नगर पालिका बोर्ड में राजीवनगर केशवपुरी को मालिकाना को हक दिलाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। मालिकाना हक मिलने से लोगों को सबसे बड़ा फायदा यह होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग राजीवनगर केशवपुरी के लोगों को गुमराह करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा से ही क्षेत्र के विकास में अपनी अग्रणी भूमिका निभाई है। जिसके चलते कांग्रेस के लोग परेशान रहते हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका भाजपा की निवर्तमान सभासद रेणु देवी ने वार्ड नंबर 12 में चौमुखी विकास किया है जिसका सीधा लाभ जनता को मिला है। उन्होंने मतदाताओं को भाजपा की विकासनात्मक, मुद्दों और जनकल्याणीकारी योजनाओं से अवगत कराया।उन्होंने कहा कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य डोईवाला नगर पालिका परिषद मे सभी क्षेत्रों का समग्र विकास करना है!
जनसंपर्क करने वालों में पूर्व ग्राम प्रधान रवि पाल भाजपा ओबीसी मोर्चे की नगर महामंत्री राम मूर्ति ताई, भाजपा के युवा नेता रोहित छेत्री, भाजपा के युवा नेता राकेश नौटियाल, रूही, प्रियांशु कुमार, अमरलाल बालवीर तोमर लक्ष्मी राणा यशोदा देवी मदन आदित्य विनोद आदित्य आदि मौजूद थे।
Verma doi news no 1