कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी और सभासदों को किया सम्मानित।
पालिका में ट्रिपल इंजन की सरकार अब और गति से विकास करेगी। अग्रवाल
डोईवाला अभय वर्मा (राजेंद्र वर्मा): शहरी विकास एवं वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने गृह क्षेत्र डोईवाला में पहुंचकर सरस्वती विद्या मंदिर ऋषिकेश रोड में नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी और नव निर्वाचित सभासद वार्ड नंबर 2 के सुरेश सैनी और वार्ड नंबर 16 के सुरेंद्र कुमार लोधी को जीत की शुभकामनाएं देते हुए शाल और पुष्पमाला पहनकर सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि डोईवाला नगर पालिका की जीत को अहम बताते हुए कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार अब और गति से विकास करेगी। जिससे नगर पालिका को आदर्श पालिका को बनाने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। कहां कि हमारी सरकार उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए कार्य कर रही है सरकार ने समान नागरिकता संहिता (यूसीसी) लागू कर बाबा साहब अंबेडकर का सपना पूरा किया है इस कानून को बनाने का श्रेय देव तुल्य जनता को जाता है नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा नगर पालिका क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता है देश और प्रदेश के दो इंजन काम कर रहे हैं लेकिन नगर पालिका चुनाव की जीत के साथ ही ट्रिपल इंजन की सरकार बन गई है है जिससे विकास तीन गुना गति से आगे बढ़ेगा। इस मौके पर जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल, संस्कार भारती नगर अध्यक्ष ईश्वर चंद अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री विशाल छेत्री,प्रेम सिंह पम्मी राज, विनय जिंदल, सामाजिक कार्यकर्ता राकेश गुप्ता, स्कूल प्रधानाचार्य महेश चंद्र गुप्ता, बख्तावर सिंह, के अलावा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। verma doi news no 2



