Blog

क्रिसेंट पब्लिक स्कूल के छात्रों ने धूम धाम से मनाया बाल दिवस।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
क्रीसेंट पब्लिक स्कूल बुल्लावाला में बाल दिवस के उपलक्ष्य में खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक जसविंदर सिंह व मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता जावेद हुसैन ने संयुक्त रूप से किया। और सरस्वती वंदना और पंडित जवाहर लाल नेहरू को पुष्प अर्पित कर कार्य कर्म आयोजित किया। बाल दिवस के रूप में चार साहिबजादों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान स्कूल प्रबंधक जसविंदर सिंह ने कहा कि भारत में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन, 14 नवंबर, को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। बाल दिवस बच्चों को समर्पित भारत का एक राष्ट्रीय त्योहार है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना और उनके विकास एवं शिक्षा के महत्व को उजागर करना है।
वहीं कार्यक्रम में पहुंचे पत्रकार जावेद हुसैन ने कहा कि पंडित नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे, और मानते थे कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके सम्मान में बच्चों के अधिकारों, शिक्षा और कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन मनाया जाता है। यह दिन बच्चों के लिए समर्पित होता है। ओर क्रिसेंट पब्लिक स्कूल के छात्रों ने खेलों के माध्यम से आजका दिन मनाया। जिसमें स्कूल प्रबंधन की भी यह सरहानीय पहल है।
आयोजन में प्रधानाचार्या सुमन रावत, नरेंद्र कौर, मुस्कान, साइमा, रजनी सिंधु इत्यादि अध्यापकों ने अपना योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button