Blog

खेल-कूद को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। रावत

शहीद दुर्गामल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में वार्षिक क्रीड़ा समारोह संपन्न।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शहीद दुर्गामल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला में सत्र 2025-26 का वार्षिक क्रीड़ा समारोह बड़े उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय ओलंपियन मनीष रावत रहे। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डी. पी. भट्ट द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। पूर्व चैम्पियन स्वर्गीय आयुष को समस्त महाविद्यालय द्वारा श्रद्धांजलि दी गई तथा इन प्रतियोगिताओं को उसकी याद में समर्पित किया गया ।

Oplus_16908288
मुख्य अतिथि मनीष रावत ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल-कूद को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए, क्योंकि इससे व्यक्ति न केवल स्वस्थ और अनुशासित रहता है, बल्कि यह करियर निर्माण का सशक्त माध्यम भी बन सकता है।

प्राचार्य प्रो. डी. पी. भट्ट ने विद्यार्थियों को क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

क्रीड़ा सचिव एवं शारीरिक शिक्षा विभाग प्रभारी डॉ. पूनम रावत ने मुख्य अतिथि एवं सभी उपस्थित जनों का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ राखी पंचोला द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसके पश्चात विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस वर्ष की चैम्पियन शिप अखिल बिष्ट को तथा बालिकाओं में सृष्टि को प्रदान की गई । समस्त विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रकार की दौड़, ऊँची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक सभी की आकर्षण का केंद्र रहीं ।अंत में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। समारोह में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे तथा उनके द्वारा प्रतियोगिताओं के आयोजन में सहयोग प्रदान किया गया। समारोह का समापन उत्साह, खेलभावना और देशभक्ति के माहौल में हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button