Blog

गन्ने की कमी से डोईवाला शुगर मिल की बंदी तय, द्वितीय सूचना जारी 43 वाह्य गन्ना क्रय केंद्र बंद, 24 फरवरी तक होगी शेष पेराई।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला शुगर कंपनी लिमिटेड ने पेराई सत्र 2025–26 के तहत मिल बंदी की द्वितीय सूचना जारी कर दी है। गन्ने की उपलब्धता बेहद कम होने के कारण मिल गेट के अतिरिक्त संचालित 57 वाह्य गन्ना क्रय केंद्रों में से 43 क्रय केंद्र बंद कर दिए गए हैं। शेष संचालित केंद्रों को भी उपलब्ध गन्ने की खरीद के बाद 24 फरवरी 2026 तक बंद कर दिया जाएगा।

मिल प्रबंधन के अनुसार बीते कई दिनों से मिल को प्रतिदिन पेराई योग्य पर्याप्त मात्रा में गन्ना नहीं मिल पा रहा है। अधिकांश किसानों के पास गन्ना समाप्त हो चुका है और क्षेत्र में बहुत सीमित मात्रा में गन्ना शेष है। ऐसे में अनुमान है कि मिल गेट पर उपलब्ध बचे हुए गन्ने की पेराई 24 फरवरी तक पूरी कर ली जाएगी।

चीनी मिल प्रबंधन ने गन्ना आपूर्ति करने वाले सभी कृषक बंधुओं से अपील की है कि जिनके पास पेराई योग्य गन्ना शेष है, वे अनिवार्य रूप से 24 फरवरी 2026 तक मिल में आपूर्ति करें। इसके बाद किसी भी दिन पेराई सत्र 2025–26 के लिए मिल को अंतिम रूप से बंद किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button