गुरु रविदास के आदर्श समाज में भाईचारे और समानता का संदेश।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भारतीय जनता पार्टी जिला ऋषिकेश के डोईवाला मंडल में भनियावाला में परम संत गुरु रविदास जयंती के अवसर पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई I
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि संत रविदास हमें यह सिखाते हैं कि समाज के हर वर्ग की भलाई में ही असली विकास है। भाजपा सरकार हर वर्ग के कल्याण और विकास के लिए निरंतर कार्यरत है।
अनुसूचित मोर्चा प्रदेश मंत्री संजीव कुमार ने कहा कि संत रविदास के आदर्श हमें सामाजिक समरसता और भाईचारे की सीख देते हैं। उनकी शिक्षाएँ समाज में समानता और न्याय की नींव मजबूत करती हैं। भाजपा सरकार जनकल्याण के लिए हर वर्ग की भलाई में अग्रणी भूमिका निभा रही है।
अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष आनंद कुमार ने कहा कि संत रविदास का संदेश हमें यह प्रेरित करता है कि विकास और कल्याण समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाना ही असली सेवा है। ऐसे कार्यक्रम सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत बनाते हैं।
कार्यक्रम में जिले के सभी आठों मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष को सम्मानित किया गया
कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता नयाल,सभासद अमित कुमार गोपालचंद,राहुल मुकेश कोहली, रामकिशन, विजेंद्र मोगा,जितेंद्र भारती, मुकेश कुमार, कार्यकर्ता मौजूद रहे



