Blog

ग्रामीण बच्चों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम। विधायक बृजभूषण गैरोला

जीवनवाला ग्राम में विसडम इंटरनेशनल स्कूल का भव्य उद्घाटन, शिक्षा के क्षेत्र में नए युग की शुरुआत।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
जीवनवाला ग्राम में बृहस्पतिवार को विसडम इंटरनेशनल स्कूल के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक बृजभूषण गैरोला ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह ने ग्रामीण क्षेत्र में आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में नई उम्मीदें जगाईं।

मुख्य अतिथि विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के आधुनिक शिक्षण संस्थानों की स्थापना समय की आवश्यकता है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही बच्चों को बेहतर भविष्य मिलता है और समाज सशक्त बनता है। ऐसे प्रयास न केवल क्षेत्र बल्कि पूरे जनपद के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा से जुड़े सकारात्मक प्रयासों को निरंतर समर्थन देती रहेगी।

अति विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर ने कहा कि विसडम इंटरनेशनल स्कूल ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए शिक्षा के नए अवसर खोलेगा। आज की प्रतिस्पर्धात्मक दुनिया में बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों की भी आवश्यकता है। विद्यालय प्रबंधन का यह प्रयास क्षेत्र की शैक्षणिक तस्वीर बदलने में सहायक सिद्ध होगा।

विद्यालय प्रबंधन भूपेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों और अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

स्कूल प्रधानाचार्य हर्ष भाटिया ने विद्यालय की भावी योजनाओं और शैक्षणिक ढांचे को लेकर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।

उद्घाटन समारोह में देहरादून मेयर सौरभ थपलियाल, जिला अध्यक्ष राजेंद्र तडियाल, ताजेंद्र सिंह, डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, मारखम ग्रांट ग्राम प्रधान परमिंदर सिंह, प्रधान भारत नेगी,प्रधान गुरजीत सिंह, राजकुमार सिंह, जरनैल सिंह, अनिल पाल, इंदरजीत सिंह, रंजीत सिंह, प्रदीप सिंह नेगी, ईश्वर सिंह रौथाण, हिमांशु राणा, रश्मि देवी, पंकज शर्मा, पंकज रावत, प्रकाश कोठारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button